एफडीए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से बढ़ा रहा कैमिस्टों का हौसला

अम्बाला। देशभर में अग्रणी स्थान एफड़ीए हरियाणा का माना गया है जो जिला स्तर पर दवा व्यवसायियों से सीधे राज्य औषधि नियंत्रक संवाद स्थापित कर सेनेटाइजर,मास्क, ग्लव्स, सहित कोरोना वायरस से सुरक्षित रहने के कृत्रिम संसाधनों के बारे विस्तृत चर्चा करते हुए केमिस्टों के मनोबल को बढ़ा रहा है।
इस कड़ी में प्रथम बैठक झज्जर फिर पलवल में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सीधे संवाद स्थापित किए जा चुके हैं। झज्जर के जिला प्रधान आरके कौशिक तथा वरिष्ठ फार्मासिस्ट अमित नागपाल, पलवल के जिला प्रधान विनोद जिंदल ने बताया कि इस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग बैठक में स्थानीय औषधि प्रशासन के अतिरिक्त राज्य औषधि नियंत्रक नरेन्द्र आहूजा सीधे जहां केमिस्टों से संवाद के दौरान कैमिस्टों की हौसलाअफजाई करते हैं कि अपनी व अपने परिवार की सुरक्षा की परवाह किए बिना एक सच्चे फौजी की भांति जनसुरक्षा हेतु रिटेल दवा व्यवसाई इस अत्यंत विकट स्थिति में बिना हिचकिचाए दिन हो या रात अपनी सेवाएं दे रहे हैं जो वास्तव में बधाई के काबिल हैं।
आहूजा ने कहा कि समय आने पर वे स्वयं हर जिले में रूबरू सभी को इस कठिन घड़ी में उत्तम कार्य करने के लिए धन्यवाद तथा भविष्य में भी जब भी देश व समाज को ज़रूरत पड़े और अधिक जोश से जनसेवा करने के लिए प्रोत्साहित करेंगे। आहूजा ने इस कठिन समय में रिटेल दवा विक्रेताओं से आह्वान किया कि कोई भी शब्द रिटेलरों के खिलाफ सुनाई नही देना चाहिए कि इस या उस रिटेलर ने सेनेटाइजर, मास्क या अन्य कोरोना से सुरक्षा कवच की अधिक कीमत ली। कम लाभांश पर सेवा भाव से काम कर पुण्य अर्जित करें।

Related Posts

दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC

नई दिल्ली। दवा की एमआरपी और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर है। इस मामले को सुप्रीम कोर्ट ने एक बार फिर से लूट और डकैती करार दिया। शीर्ष…

नशीली दवा बिक्री मामले में स्टोर संचालक को उठाया

पूरनपुर, पीलीभीत (यूपी)। नशीली दवा बिक्री मामले में पुलिस ने मेडिकल स्टोर संचालक को उठाया है। पुलिस ने माधोटांडा से एक मेडिकल स्टोर संचालक को हिरासत में ले लिया। उससे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 9 views
दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC

नशीली दवा बिक्री मामले में स्टोर संचालक को उठाया

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 9 views

दो मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, तीन तरह की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 8 views
दो मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, तीन तरह की दवाएं जब्त

अवैध नशीली दवा की होंडा सिटी कार से तस्करी पकड़ी

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 13 views
अवैध नशीली दवा की होंडा सिटी कार से तस्करी पकड़ी

क्लिनिकल ट्रायल बिना दवा बिक्री पर केंद्र और DCGI को फटकार

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 10 views
क्लिनिकल ट्रायल बिना दवा बिक्री पर केंद्र और DCGI को फटकार

दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 15 views
दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली