एमआरपी से कई गुना अधिक दाम बिक रही थी दवा, हरियाणा की एक कंपनी का नाम आया सामने

गोरखपुर। गोपलापुर के न्यू लोटस हास्पिटल में अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) से 26 गुना अधिक दाम में एक इंजेक्शन के बेचने का मामला सामने आने पर ड्रग विभाग ने सख्ती शुरू कर दी है। जांच में इंजेक्शन की आपूर्ति करने वाली हरियाणा की एक लोकल कंपनी का नाम सामने आया है। 140 रुपये में थोक में बिकने वाले इंजेक्शन पर अधिकतम खुदरा मूल्य 3250 रुपये लिखा गया है। हास्पिटल ने उसके ऊपर 3750 रुपये मूल्य का स्टीकर चस्पा कर दिया है। यह स्टीकर भी अस्पताल को दवाओं की आपूर्ति करने वाला थोक व्यापारी बनवाता है।

सहायक औषधि आयुक्त – एजाज अहमद ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। अन्य मेडिकल स्टोरों पर भी इस इंजेक्शन की तलाश की जाएगी। इसके साथ ही उन सभी दवाओं की सूची बनाई जाएगी जो एमआरपी से अधिक मूल्य पर बेची जा रही हैं। गड़बड़ी मिलने पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। सीएमओ – डा. सुधाकर पांडेय ने बताया कि न्यू लोटस हास्पिटल को नोटिस भेजकर वहां के डाक्टरों, उन मरीजों की सूची, जिन्हें इंजेक्शन लगाया गया है तथा वहां प्रतिदिन इंजेक्शन की खपत की सूचना मांगी गई है। इसके आधार पर जांच की जाएगी। कोई दोषी बचेगा नहीं। कानून के हिसाब से उन पर कार्रवाई की जाएगी।

न्यू लोटस हास्पिटल में यह इंजेक्शन लगभग सभी मरीजों को लिखा जाता था। उनसे पैसे भी लिए जाते थे लेकिन रसीद में बैच नंबर नहीं डाला जाता था। एडीएम वित्त एवं राजस्व राजेश कुमार सिंह का कहना है कि ज्यादा आशंका इस बात की है कि मरीजों को यह इंजेक्शन लगाया नहीं जाता था और पुन: मेडिकल स्टोर में पहुंच जाता था। इसमें कमीशन का बड़ा खेल है, जो शीघ्र ही सामने आ जाएगा। न्यू लोटस हास्पिटल के दो कर्मचारियों व राजू मेडिकल स्टोर के संचालक पर मुकदमा दर्ज करा दिया गया है।

ड्रग व स्वास्थ्य विभाग शहर के अन्य मेडिकल स्टोरों व अस्पतालों में इस इंजेक्शन के अलावा अन्य दवाओं की भी छानबीन करेगा, जो एमआरपी से अधिक मूल्य में बेची जा रही हैं। न्यू लोटस हास्पिटल के उस डाक्टर से भी पूछताछ की जाएगी जो पकड़ा गया इंजेक्शन लिखता है। वहां कौन-कौन डाक्टर तैनात हैं, यह इंजेक्शन अब तक किन-किन मरीजों को दिया गया है तथा प्रतिदिन हास्पिटल में कितने इंजेक्शन की खपत है, उनकी सूची स्वास्थ्य विभाग ने मांगी है।

Related Posts

नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश

सोलन (हिमाचल प्रदेश)। नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश हुआ है। बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ में नकली दवाओं के निर्माण और सप्लाई से जुड़े मामले ने अब कुरियर कंपनियों पर भी…

गर्भवती की मौत मामले में तीन डॉक्टरों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

धौलपुर (राजस्थान)। गर्भवती की मौत मामले में तीन डॉक्टरों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हुए हैं। धौलपुर की एसीजेएम न्यायाधीश बबीता वर्मा की अदालत ने आरोपी तीन डॉक्टरों को तलब…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 1 views
नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश

गर्भवती की मौत मामले में तीन डॉक्टरों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 1 views
गर्भवती की मौत मामले में तीन डॉक्टरों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

मकान से नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 2 views
मकान से नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का भंडाफोड़

नई दवाएं और टीके अब अंतरिक्ष में बनेंगी, माइक्रोग्रैविटी शोध की तैयारी

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 2 views
नई दवाएं और टीके अब अंतरिक्ष में बनेंगी, माइक्रोग्रैविटी शोध की तैयारी

लिवर की बीमारी से राहत दिलाने में कारगर है नई दवा ‘इकिर्वो’

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 2 views
लिवर की बीमारी से राहत दिलाने में कारगर है नई दवा ‘इकिर्वो’

सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 22, 2026
  • 10 views
सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त