एसटीएफ ने 39 स्थानों पर की छापेमारी, करोड़ों रुपए की नकली दवाएं जब्त

कटक। एसटीएफ ने 39 स्थानों पर छापेमारी कर एक करोड़ से अधिक कीमत की नकली दवाएं जब्त की हैं। कटक एसटीएफ टीम ने अंगुल में छापेमारी कर नकली पेंटोएसिड (डीएसआर) दवाएं जब्त कीं। इन दवाओं को अंगुल पुलिस स्टेशन को सौंप दिया गया। अंगुल पुलिस ने आरोपी संजीब कुमार साहू को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

ओवर-द-काउंटर दवाओं की जब्ती

बता दें कि 6 सितंबर, 2022 को कटक में नकली दवाइयां बरामद की गई थीं। नकली कोविड -19 दवाओं और ओवर-द-काउंटर दवाओं की जब्ती ने राज्य भर में हलचल मचाकर रख दी है। इन दवाओं के लेन-देन का लिंक बनासी, हिमाचल प्रदेश, बिहार, आगरा और दिल्ली तक फैला हुआ था। ड्रग विभाग ने पुलिस की मदद से राज्य और राज्य के बाहर छापेमारी की।

कटक में नकली दवाओं से संबंधित छह मामले दर्ज

गौरतलब है कि राज्य सरकार ने नकली दवाओं पर रोक के लिए ड्रग एन्फोर्समेंट स्क्वाड नामक एक विशेष टास्क फोर्स (एसटीएफ) का गठन किया हुआ है। कटक एसटीएफ की टीम ने कटक, अंगुल समेत राज्य में 22 और राज्य के बाहर 17 स्थानों पर निरीक्षण किया। कटक में नकली दवाओं से संबंधित छह मामले दर्ज किए गए हैं। अंगुल में चार और झारसुगुड़ा और बरगढ़ में एक-एक मामला दर्ज किया है।

कुल दस आरोपी गिरफ्तार

एसटीएफ ने राज्य के बाहर के आरोपियों सहित कुल 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। कटक टीम को एक करोड़ रुपये से ज्यादा कीमत की नकली दवाएं जब्त करने में सफलता मिली। कटक में सहायक औषधि नियंत्रक धर्मदेव पुहान, तुसार रंजन पाणिग्रही और हरिप्रिया मल्लिक की एक टीम छह स्थानों की शिकायतों पर काम कर रही है। इसके बावजूद नकली दवाओं की बिक्री पर कोई नियंत्रण नहीं हो पा रहा है।

Related Posts

नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश

सोलन (हिमाचल प्रदेश)। नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश हुआ है। बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ में नकली दवाओं के निर्माण और सप्लाई से जुड़े मामले ने अब कुरियर कंपनियों पर भी…

गर्भवती की मौत मामले में तीन डॉक्टरों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

धौलपुर (राजस्थान)। गर्भवती की मौत मामले में तीन डॉक्टरों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हुए हैं। धौलपुर की एसीजेएम न्यायाधीश बबीता वर्मा की अदालत ने आरोपी तीन डॉक्टरों को तलब…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 2 views
नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश

गर्भवती की मौत मामले में तीन डॉक्टरों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 2 views
गर्भवती की मौत मामले में तीन डॉक्टरों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

मकान से नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 3 views
मकान से नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का भंडाफोड़

नई दवाएं और टीके अब अंतरिक्ष में बनेंगी, माइक्रोग्रैविटी शोध की तैयारी

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 4 views
नई दवाएं और टीके अब अंतरिक्ष में बनेंगी, माइक्रोग्रैविटी शोध की तैयारी

लिवर की बीमारी से राहत दिलाने में कारगर है नई दवा ‘इकिर्वो’

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 4 views
लिवर की बीमारी से राहत दिलाने में कारगर है नई दवा ‘इकिर्वो’

सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 22, 2026
  • 10 views
सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त