ऐप के जरिए कर सकेंगे मरीज की हेल्प

गुड़गांव। रेडक्रॉस व सेंट जोंस ऐंबुलेंस हरियाणा की दो मोबाइल ऐप्लिकेशन, सेंट जोन्स एम्बुलेंस इंडिया ऐप और रेडक्रॉस वॉलंटरी ब्लड डोनर्स ऐप शुरू की गई हैं। इनका शुभांरभ राज्यपाल प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी ने विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर किया। वह राज्यस्तरीय समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे। इन दोनों ऐप की विशेषता यह है कि इनकी मदद से देश में कहीं भी बैठकर कोई भी व्यक्ति हरियाणा में अपने इसमें से एक रेडक्रॉस वॉलंटरी ब्लड डोनर्स ऐप की मदद से बिना समय गंवाएं सीधे रक्तदाता तक पहुंच सकता है। इस ऐप में सभी 22 जिलों में पंजीकृत ब्लड डोनर्स लिस्टेड हैं। इस लिस्ट में 6038 डोनर्स के नाम हैं, जिनकी संख्या जल्द ही बढक़र 25 हजार तक होने की सम्भावना है। ऐप में ब्लड बैंकों का मैप भी है, जिससे ऐप पर सीधे ब्लड बैंक के इंचार्ज का मोबाइल नंबर मिलेगा।
इसी प्रकार, सेंट जोन्स एम्बुलेंस इंडिया ऐप भी है जिसे जिओ कनेक्टिविटी प्रदान की जाएगी, जिससे व्यक्ति को यह पता चल पाएगा कि एम्बुलेंस कितनी दूरी पर उपलब्ध है। इस मौके पर राज्यपाल ने रेडक्रॉस सोसायटी की तरफ से फरीदाबाद व कैथल जिले को एक-एक नई एम्बुलेंस प्रदान की। उन्होंने प्रदर्शनी में प्रथम आने वाली जिला रेडक्रॉस शाखा फरीदाबाद को 1 लाख रुपये का प्रथम पुरस्कार, अंबाला को 75000 रुपये का द्वितीय पुरस्कार, पंचकूला को 50 हजार रुपये का तीसरा पुरस्कार भी सौंपा। उन्होंने कहा कि समाज में व्याप्त बुराई को कानून बनाने से नहीं, बल्कि सोच बदलने से दूर कर सकते हैं। समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए सोच बदलने की जरूरत है।

Related Posts

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से अस्पतालों में इलाज की दरें अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में प्रमुखता से प्रदर्शित करवाने को कहा।

दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस अब ONDLS पोर्टल से जुड़े: DCC की सिफारिश

DCC ने दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस को ONDLS से जोड़ने की सिफारिश की; रिटेल-होलसेल लाइसेंस पर एक समान सीमा से इनकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 8 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 7 views
NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 8 views
अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 7 views
स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 7 views
देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 7 views
हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन