ऐसे लगेगी नकली दवाओं पर रोक!

नई दिल्ली। अब नकली दवाओं पर रोक लग सकेगी। साथ ही दवाओं की पैकेजिंग को भी उन्नत बनाया जाएगा। इसके लिए एसवीएएस पैकेजिंग इंडस्ट्रीज प्राइवेट (लि.) ने जापानी कंपनी टोयो एल्युमिनियम के साथ मिलकर एक संयुक्त उपक्रम बनाने की घोषणा की है।
भारतीय कंपनी के प्रबंध निदेशक सतीश ऐलावादी के अनुसार नए उपक्रम का नाम एसवीएएम टॉयल पैकेजिंग इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड होगा और इसमें जापानी कंपनी की हिस्सेदारी 33.4 प्रतिशत होगी। उन्होंने इस सौदे को फार्मास्युटिकल पैकेजिंग के क्षेत्र में भारत में सबसे बड़ा विदेशी निवेश बताते हुए कहा कि जापानी कंपनी की प्रौद्योगिकी के उपयोग से नकली दवाओं की बिक्री पर नकेल लगायी जा सकती है। उन्होंने बताया कि अभी उनकी कंपनी के पास 500 करोड़ रुपये तक के कारोबार करने की क्षमता है और मांग बढऩे पर नये संयंत्र लगाये जा सकते हैं।
संयुक्त उपक्रम के देश और विदेश में विनिर्माण संयंत्र बनाने की संभावना जताते हुये उन्होंने कहा कि इस सौदे से अधिक रोजगार और राजस्व आएगा। उन्होंने कहा कि हेल्थकेयर पैकेजिंग की गुणवत्ता और हेल्थकेयर उत्पादों की शेल्फ लाइफ को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। नकली दवाओं की बिक्री विकसित और विकासशील दोनों ही देशों के लिए एक बड़ी समस्या है। नकली दवाओं के खिलाफ और हेल्थकेयर उत्पादों की पैकेजिंग की गुणवत्ता में सुधार लाने के उद्देश्य से संयुक्त उपक्रम बनाया गया है। साझेदारी के तहत जापानी कंपनी अपनी प्रौद्योगिकी हस्तातंरित करेगी और उसके दो प्रतिनिधि संयुक्त उपक्रम के निदेशक मंडल में शामिल होंगे। इसके साथ ही उसके कुछ वरिष्ठ अधिकारी भी विनिर्माण संयंत्र में रहेंगे।

Related Posts

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

पुणे (महाराष्ट्र)। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी का पर्दाफाश हुआ है। पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका के यशवंतराव चव्हाण स्मृति अस्पताल का मामला है। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब की…

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

जालौर (राजस्थान)। MBBS की फर्जी डिग्री से बने दो डॉक्टर Arrest किए गए हैं। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने इन दोनों मुन्नाभाई एमबीबीएस को पकड़ा है। इनमें से एक आरोपी 8वीं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 5 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 6 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 3 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 4 views
मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 6 views
दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 18 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई