ऑक्सिटोसिन के हजारों इंजेक्शन समेत तीन गिरफ्तार

लखनऊ। नाका पुलिस और खाद्य एवं औषधि टीम ने संयुक्त रूप से चारबाग इलाके में छापेमारी कर प्रतिबंधित इंजेक्शन की बड़ी खेप बरामद की है। दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों के पास से ऑक्सिटोसिन के 8 हजार प्रतिबंधित इंजेक्शन बरामद किए गए। प्रतिबंधित इंजेक्शन दूध का व्यवसाय करने वालों को बेचने के लिए लाए गए थे। आरोपियों की निशानदेही पर मोतीनगर स्थित मेडिकल स्टोर पर छापा मारा गया। यहां से भी 13 हजार 5 सौ इंजेक्शन बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपी मेडिकल स्टोर संचालक को भी गिरफ्तार कर लिया है। एएसपी पश्चिम विकास चंद्र त्रिपाठी के अनुसार प्रतिबंधित इंजेक्शन की बड़ी खेप लाए जाने की सूचना पर नाका पुलिस ने खाद्य एवं औषधि विभाग के अधिकारियों की टीम के साथ चारबाग के नत्था तिराहे पर चेकिंग शुरू की थी। इस दौरान दो बोरे लेकर आ रहे दो संदिग्धों को रोका गया।
बोरों की तलाशी में बड़ी संख्या में प्रतिबंधित दवा ऑक्सिटोसिन के इंजेक्शन भरे पाए गए। पकड़े गए आरोपितों में सुलतानपुर निवासी मो. इबरार उर्फ मवाली और मो. वसीम उर्फ मोनू शामिल हैं। आरोपितों के पास से 80 डिब्बों में भरे ऑक्सिटोसिन के 8 हजार इंजेक्शन बरामद हुए। डिब्बों पर कम्पनी का नाम या बैच नम्बर भी नहीं पाया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि नाका के मोतीनगर स्थित मां वैष्णो मेडिकल स्टोर से इंजेक्शन खरीदकर अपने गांव बेचने के लिए ले जा रहे थे। इसके बाद टीम ने मेडिकल स्टोर पर छापा मारने के साथ ही संचालक ऋषि अग्रवाल को पकड़ लिया गया। दुकान के नीचे बने गोदाम से प्रतिबंधित इंजेक्शन के 135 डिब्बे बरामद हुए। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ बरामद प्रतिबंधित इंजेक्शन खाद्य एवं औषधि विभाग की टीम के हवाले कर दिए हैं।
पुलिस के हत्थे चढ़े मो. इबरार ने बताया कि ऑक्सिटोसिन के इंजेक्शन अपने गांव व आसपास के डेयरी संचालकों को बेचते थे। नाका पुलिस के अनुसार आरोपितों ने मोटी रकम कमाने के लालच में पूर्वांचल के कई जिलों में जाल फैला रखा था। प्रतिबंधित दवा के ऐवज में मोटी रकम वसूलते थे। डेयरी संचालक भी मवेशियों का दूध बढ़ाने के लिए दवा खरीदते थे।
मेडिकल स्टोर मालिक ऋषि अग्रवाल से पूछताछ में प्रतिबंधित इंजेक्शन सप्लाई करने वाली कम्पनी के बारे में जानकारी मिली है। पता चला है कि पिछले पांच साल से प्रतिबंधित दवा का कारोबार कर रहा था। इस जानकारी के बाद खाद्य एवं औषधीय विभाग ने कम्पनी पर कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है।

Related Posts

कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी

बशीरहाट, कोलकाता (प. बंगाल)। कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी पकड़ी है। मछली के कारोबार की आड़ में थर्मोकोल के डिब्बों में भरकर इसे ले जाया…

दवा के बिल नहीं मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

बूंदी (राजस्थान)। दवा के बिल नहीं मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड किए हैं। औषधि नियंत्रण अधिकारी रोहिताश्व नागर और निशांत बघेरवाल ने यह कार्रवाई की। जांच के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 11 views
कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी

दवा के बिल नहीं मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 12 views
दवा के बिल नहीं मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

सिप्ला के ऑफिस और गोदाम पर दबिश, आयातित दवा में गोलमाल

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 10 views
सिप्ला के ऑफिस और गोदाम पर दबिश, आयातित दवा में गोलमाल

पोलियो दवा 33 हजार नवजातों को नहीं पिलाई, रिपोर्ट तलब

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 8 views
पोलियो दवा 33 हजार नवजातों को नहीं पिलाई, रिपोर्ट तलब

मेडिकल स्टोरोंं और फैक्ट्री पर रेड, लाखों की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 14 views
मेडिकल स्टोरोंं और फैक्ट्री पर रेड, लाखों की दवाएं जब्त

कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 31 views
कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट