ऑनलाइन ड्रग्स बेचने पर तस्कर दबोचा

चेन्नई। पुलिस ने ऑनलाइन नशीली दवाइयों का कारोबार करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए उत्तर प्रदेश के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरोह में शामिल लोग विदेशी नशीली दवाइयों की ‘ऑनलाइन आर्डर के जरिए खरीद-फरोख्त करते थे। इस गिरोह में उत्तर प्रदेश के कई युवा शामिल हैं। ये तस्कर विदेशी नशीली दवाइयों के टेबलेट और पाउडर बेचने में संलिप्त थे। पुलिस के अनुसार दो महीने पहले एक व्यक्ति अस्पताल में दाखिल हुआ था। जांच में पता चला कि उस व्यक्ति ने ज्यादा मात्रा में विदेशी नशीली दवा का सेवन कर रखा है। उस व्यक्ति ने नशे की दवा ऑनलाइन खरीदी थी। इसके बाद पुलिस निरीक्षक क्रिस्टिन जयसिल के नेतृत्व में ऑनलाइन नशे की दवा बेचने वाले इस गिरोह को पकडऩे के लिए जाल बिछाया और खुद को ग्राहक बताते हुए वेबसाइट पर नशीली दवाएं मंगवाईं।
इस पर पुलिस के पास एक व्यक्ति का फोन आया जिसने खुद को नशीली दवाओं का डीलर बताया और पूछा कि उन्हें विदेशी टेबलेट या पाउडर क्या चाहिए जिसके बाद दवाएं पहुंचाने का दिन और समय निश्चित किया गया। पुलिस के अनुसार जब तिरुवन्मियूर बस डिपो पर दवा पहुंचाने वाले व्यक्ति पहुंचा तो वहां सादे कपड़ों में मौजूद पुलिस कर्मियों ने उसे दबोच लिया। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान उत्तर प्रदेश के निखिल तिवारी (32) हुई है। वह पिछले पांच महीने से यहां वाल्मिकी नगर में रह रहा था। वह पेशे से कंप्यूटर इंजीनियर है लेकिन नौकरी जाने के बाद नशीली दवाओं की तस्करी में लिप्त हो गया। पुलिस ने उसके घर पर छापा मारा जहां लगभग पांच लाख रुपये की कीमत के नशीली दवाइयों के टेबलेट और पाउडर मिले। पुलिस इस गिरोह के अन्य साथियों की तलाश कर रही है।

Related Posts

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

हैदराबाद। अंडाणु दान से जुड़े कथित रैकेट का खुलासा हुआ है। पुलिस ने अंतरराज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। आरोप है कि महिलाओं को भर्ती कर उनका व्यावसायिक शोषण किया…

मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

बेलगावी (कर्नाटक)। मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले हैं। उप लोकायुक्त जस्टिस बी. वीरप्पा ने बेलगावी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (BIMS) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 2 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 2 views
मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 2 views
हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 2 views
अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 10 views
डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 10 views
एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस