चिकित्सा अधिकारी की स्क्रीनिंग परीक्षा 30 सितम्बर को

इलाहाबाद। लोक सेवा आयोग ने होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी और आयुर्वेदिक चिकित्साधिकारी के रिक्त पदों को भरने के लिए होने वाली स्क्रीनिंग परीक्षा का प्रारूप जारी कर दिया है। परीक्षा 30 सितम्बर को दो पालियों में इलाहाबाद और लखनऊ के केंद्रों पर होगी। आयुर्वेदिक चिकित्साधिकारी के 544 पदों के लिए परीक्षा पहली पाली में सुबह 9.30 से 11.30 बजे तक होगी। होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी के 596 पदों को भरने के लिए दूसरी पाली में 2.30 से 4.30 बजे तक परीक्षा होगी।
परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रकार के 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। 150 में से 30 प्रश्न सामान्य अध्ययन के होंगे, जबकि 120 प्रश्न होम्योपैथिक और आयुर्वेदिक चिकित्साधिकारी पद के लिए निर्धारित विषय से पूछे जाएंगे। इन 120 प्रश्नों में सभी टॉपिक के प्रश्न शामिल होंगे। आयोग के सचिव जगदीश की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि हर गलत उत्तर पर एक तिहाई यानी 0.33 अंक की कटौती होगी। उन्होंने बताया कि विज्ञापन की शर्तों के अनुसार ऑनलाइन आवेदन के समस्त चरणों की प्रक्रिया निर्धारित अवधि के भीतर पूर्ण कर ऑनलाइन आवेदन के प्रिंट आउट के साथ शैक्षिक अभिलेखादि उपलब्ध कराने वाले समस्त अभ्यर्थियों को उनके दावे के आधार पर पूर्णतया औपबंधिक रूप से स्क्रीनिंग परीक्षा में प्रवेश दिया जाएगा

Related Posts

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

हैदराबाद। अंडाणु दान से जुड़े कथित रैकेट का खुलासा हुआ है। पुलिस ने अंतरराज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। आरोप है कि महिलाओं को भर्ती कर उनका व्यावसायिक शोषण किया…

मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

बेलगावी (कर्नाटक)। मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले हैं। उप लोकायुक्त जस्टिस बी. वीरप्पा ने बेलगावी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (BIMS) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 1 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 1 views
मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 1 views
हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 2 views
अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 10 views
डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 10 views
एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस