ओडिशा में 5400 बोतलें कफ सिरप जब्त, 32 आरोपी गिरफ्तार

ओडिशा में संबलपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाही को अंजाम देते हुए 5400 कफ सिरप की बोतलें जब्त की है। दशहरे के दौरान  नशा कारोबार के लिए कफ सिरप का जखीरा लेकर आए छह नशा कारोबारियों के साथ-साथ पुलिस ने अन्य 26 खुदरा कारोबारियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपियों के पास कफ सिरप समेत 12 हजार रुपए नकदी, दो बाइक और गुप्त डायरी जब्त की है। पुलिस के हाथों जो डायरी लगी है उसमें नशा कारोबार से जुड़े लोगों का नाम और फोन नंबर है। डायरी में जिन नशे कारोबारियों के नाम मिले हैं उनके खिलाफ पुलिस के द्वारा कार्रवाही की जायेगी। कुछ दिनों में इनकी गिरफ्तारी संभव है।

ये भी पढ़ें-डेंगू का हॉटस्पॉट बना पटना, नए मामलों की संख्या में इजाफा

एसडीपीओ प्रदीप कुमार साहू ने मीडियो को बताया कि उनकी टीम को नशे के जखीरे की गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी। इस सूचना के आधार पर स्थानीय धनुपाली पुलिस की टीम ने संबलपुर सिटी रेलवे निकटस्थ झांकरपाड़ा इलाके में पहुंची। इसके बाद अचानक छापेमारी कर छह कारोबारियों को गिरफ्तार कर उनके पास से नशे का यह जखीरा जब्त करने समेत उनके पास से जब्त एक डायरी से मिली जानकारी के बाद अन्य 26 को गिरफ्तार किया।

पुलिस को जानकारी मिली कि कोलकाता से ट्रेन के माध्यम से संबलपुर नशे का जखीरा लाया गया था। संबलपुर सिटी स्टेशन से वहां से शहर के खुदरा कारोबारियों के पास भेजा जाना था। पुलिस इस नशा कारोबार के कथित सरगना धनुपाली इलाके के आशीष पाणिग्राही, मोतीझरण के शेख रियाजुद्दीन बताए गए हैं। इनके अलावा पुलिस ने शेख कबीर उर्फ शम्मी, अईंठापाली के त्रिनाथ बेहेरा, बुढ़ाराजा के रिंकू एडजुआड उर्फ टिकलू समेत अन्य 27 को गिरफ्तार किया है।

 

 

Related Posts

नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

नई दिल्ली। नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाने में नई नैनो-दवा कारगर होगी। नवजात शिशु को होने वाला पीलिया कई बार गंभीर रूप ले लेता है। भारतीय वैज्ञानिकों…

नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

बिजनौर (यूपी)। नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़ हुआ है। हल्दौर पुलिस ने यह गिरोह पकडऩे में सफलता पाई है। पुलिस ने मेडिकल स्टोर संचालक समेत चार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 2 views
नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 3 views
नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 2 views
सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

तीन एंटीबायोटिक दवा के सैंपल जांच में फेल, कोर्ट में केस

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 4 views
तीन एंटीबायोटिक दवा के सैंपल जांच में फेल, कोर्ट में केस

अवैध मेडिकल स्टोर सील कर 113 प्रकार की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 4 views
अवैध मेडिकल स्टोर सील कर 113 प्रकार की दवाएं जब्त

दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 27 views
दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन