औषधि नियंत्रण प्रशासन की लिस्ट में नहीं 165 दवा दुकानें  

जमुई। औषधि नियंत्रण प्रशासन की अपडेट सूची से वर्तमान में 165 दवा दुकानें नहीं हैं, जबकि लाइसेंस जारी करने की संख्या करीब 600 है। जिस तरह से शहरी एवं ग्रामीण इलाकों में दवा दुकानों की संख्या बढ़ती जा रही है, उसके अनुसार विभाग के आंकड़े भरोसे लायक नहीं हैं।
 विभाग की मानें तो वरीय पदाधिकारी के द्वारा लगातार क्षेत्र में लाइसेंसी दवा दुकानों की जांच-पड़ताल भी की जा रही है और दोषी पाये जाने वालों पर कार्रवाई भी की जा रही है। लेकिन दवा दुकानों तथा विभाग के पदाधिकारियों के मेलजोल से विभाग के नियमों को नजरअंदाज होते भी देखने को मिल रहा है। वर्तमान में औषधि निरीक्षक केके शर्मा का कहना है कि सरकार द्वारा दवा के लाइसेंस को लेकर बनाया गया अधिनियम वर्षों पुराना है। हालांकि आम लोगों के हित को लेकर समय-समय पर इसमें संशोधन भी किया जाता है। उन्होंने बताया कि विभाग के द्वारा दो तरह के लाइसेंस निर्गत किया जाता है। पहला थोक एवं दूसरा खुदरा। आवेदन के बाद उक्त कागजातों की जांच एवं स्थलीय निरीक्षण भी किया जाता है। बाद में वरीय पदाधिकारी के निर्देशानुसार लाइसेंस पांच वर्षों के लिए जारी किया जाता है।
औषधि निरीक्षक केके शर्मा ने बताया कि निर्गत लाइसेंस को शीघ्र ही अपटूडेट की सूची में शामिल कर लिया जाएगा। दवा व्यवसाय आम लोगों के जीवन से जुड़ा है। इसे लेकर पूरी सतर्कता के साथ विभाग द्वारा कार्य किया जा रहा है। शिकायत मिलने एवं आवश्यक जांच के बाद दोषी व्यक्ति पर कार्रवाई भी किया जा रहा है।

Related Posts

दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

मुंगेर (बिहार)। दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड की है। जांच के दौरान कई गंभीर कमियां पाई गईं। इस औचक कार्रवाई से मेडिकल स्टोर संचालकों में हडक़ंप देखा…

दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर होगी कार्रवाई

सोलन (हिमाचल प्रदेश)। दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर कार्रवाई होगी। इन मामलों ने दवा गुणवत्ता नियंत्रण और ड्रग विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 7 views
दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर होगी कार्रवाई

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 8 views
दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर होगी कार्रवाई

ESI अस्पतालों में आईसीयू से लेकर कैंसर का होगा इलाज

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 6 views
ESI अस्पतालों में आईसीयू से लेकर कैंसर का होगा इलाज

अस्पताल में विवाहिता की मौत मामले में 5 पर केस

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 6 views
अस्पताल में विवाहिता की मौत मामले में 5 पर केस

फार्मा कंपनी का बकाया नहीं देने पर CMHO का चैंबर कुर्क

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 6 views
फार्मा कंपनी का बकाया नहीं देने पर CMHO का चैंबर कुर्क

डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 12 views
डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक