पीजीआई से चार्जशीट डॉक्टर को हाईकोर्ट ने दी राहत

रोहतक। पीजीआईएमएस के अस्पताल एवं प्रशासनिक विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. ब्रिजेंद्र ढिल्लो को संस्थान की ओर से दी गई चार्जशीट के मामले में पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने राहत दे दी है। इससे पहले नेफ्रोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. अमित मान, ऑर्थो विभागाध्यक्ष डॉ. आरसी सिवाच व सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. आरके कड़वासरा का केस भी हाईकोर्ट में चल रहा था। हालांकि, इसमें से डॉ. अमित मान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।
गौरतलब है कि डॉ. ब्रिजेंद्र ढिल्लो को खाली जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र पर हस्ताक्षर करने और एक ठेका कर्मचारी को अवधि से अधिक कार्य पर रखकर संस्थान को आर्थिक नुकसान पहुंचाने के मामले में चार्जशीट किया गया था। इसमें डॉ. ढिल्लो ने स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज, अपर मुख्य सचिव मेडिकल एजूकेशन, हेल्थ विवि के कुलपति समेत दस अधिकारियों को कोर्ट में पार्टी बनाया था। डॉ. ढिल्लो पर लगाए गए पहले आरोप पर पूर्व के कुलपति ने जांच गठित की थी और वार्निंग देकर छोड़ दिया था। इसी पर वर्तमान कुलपति ने उन्हें फिर चार्जशीट दी थी। इस पर हाईकोर्ट ने कहा कि एक व्यक्ति को एक मामले में दो सजा नहीं दी जा सकती है। इसके अलावा, दूसरे मामले में सामने आया कि कपिलदेव नाम के व्यक्ति को ओवर स्टे कराने और संस्थान को आर्थिक लोस पहुंचाने के मामले में रजिस्ट्रार, मेडिकल सुपरिंटेंडेंट ऑफ यूनिवर्सिटी और कंट्रोलर ऑफ फाइनेंस जिम्मेदार हैं।
बता दें कि पीजीआई संस्थान में निजी कंपनी और संस्थान के वरिष्ठ अधिकारी मिलकर कई गार्डों की सैलरी डकार रहे थे। हाजिरी पीजीआईएमएस में दिखाई जाती थी और वह काम भिवानी शिक्षा बोर्ड में करते थे। इतना होने के बाद भी आज तक जांच सार्वजनिक रूप से पूरी नहीं हो पाई है।

Related Posts

दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

मुंगेर (बिहार)। दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड की है। जांच के दौरान कई गंभीर कमियां पाई गईं। इस औचक कार्रवाई से मेडिकल स्टोर संचालकों में हडक़ंप देखा…

दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर होगी कार्रवाई

सोलन (हिमाचल प्रदेश)। दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर कार्रवाई होगी। इन मामलों ने दवा गुणवत्ता नियंत्रण और ड्रग विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 7 views
दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर होगी कार्रवाई

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 8 views
दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर होगी कार्रवाई

ESI अस्पतालों में आईसीयू से लेकर कैंसर का होगा इलाज

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 6 views
ESI अस्पतालों में आईसीयू से लेकर कैंसर का होगा इलाज

अस्पताल में विवाहिता की मौत मामले में 5 पर केस

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 6 views
अस्पताल में विवाहिता की मौत मामले में 5 पर केस

फार्मा कंपनी का बकाया नहीं देने पर CMHO का चैंबर कुर्क

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 7 views
फार्मा कंपनी का बकाया नहीं देने पर CMHO का चैंबर कुर्क

डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 12 views
डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक