औषधि नियंत्रण विभाग ने सील फैक्ट्री में छापा, 50 लाख की एंटीबायोटिक दवाएं सीज

रुड़की। रुड़की में औषधि नियंत्रण विभाग ने माधोपुर में सील फैक्ट्री में छापा मारकर करीब 50 लाख की नकली एंटीबायोटिक दवाएं पकड़ी हैं। इसी कंपनी से दो दिन पहले कूरियर से प्रयागराज भेजी जा रही 11 लाख की दवाएं पकड़ी गई थीं। ड्रग इंस्पेक्टर मानवेंद्र राणा ने बताया कि इस फैक्ट्री को पिछले साल नकली दवाओं की खेप पकड़े जाने के बाद सील कर दिया गया था। दो दिन पहले मालवीय चौक पर कूरियर कंपनी के दफ्तर से पकड़ी गई नकली दवाओं के मामले की जांच में एक व्यक्ति का नाम सामने आया था। वह पहले भी नकली दवा मामले में पकड़ा जा चुका था। शनिवार को जब फैक्ट्री में छापा मारा गया तो वहां केवल गार्ड मिला। मुख्य आरोपी फरार है। बताया कि करीब 50 लाख की नकली एंटीबायोटिक दवा पकड़ी गई है।

 

Related Posts

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

एटा (यूपी)। सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज की गई है। कोतवाली नगर में पीपल अड्डे पर आरएन अस्पताल स्थापित है। स्वास्थ्य विभाग ने इसे सील करने के बाद…

अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

मोतिहारी (यूपी)। अवैध मेडिकल स्टोर से 43 प्रकार की दवाएं जब्त की हैं। रामगढ़वा थाना क्षेत्र में ड्रग्स कंट्रोल प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। सहयोग पोर्टल पर मिली शिकायत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 14 views
सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 12 views
अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

एफडीए ने 954 मिठाई दुकानों के लाइसेंस किए निलंबित

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 12 views
एफडीए ने 954 मिठाई दुकानों के लाइसेंस किए निलंबित

मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल मिले फेल, कंपनी पर कार्रवाई

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 12 views
मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल मिले फेल, कंपनी पर कार्रवाई

भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 12 views
भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 17 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए