औषधि नियंत्रण संगठन के अफसरों की तबादला सूची लीक

जयपुर। चिकित्सा मंत्री कालीचरण सराफ के स्तर पर तैयार की जा रही औषधि नियंत्रण संगठन के अफसरों की तबादला सूची जारी होने से पहले लीक हो गई है। सूची में कुछ अफसरों को जयपुर में यथावत रखने के लिए एक व्यक्ति का बार-बार जिक्र हो रहा है। इसे लेकर विभाग में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। वहीं औषधि नियंत्रक संगठन के अफसरों के तबादलों में लेने देन की चर्चाएं भी स्वास्थ्य भवन में चल रही हैं।
अब संगठन के अफसरों का कहना है कि मंत्री विधायकों की सिफारिश तो समझ में आती है लेकिन बाहरी व्यक्तियों की सिफारिश से विभाग में अफसरों को लगाने व हटाने का खेल समझ से परे है। बताया जा रहा है कि नवीन सांघी चिकित्सा मंत्री कालीचरण सराफ के विधानसभा क्षेत्र का ही निवासी है। चिकित्सा मंत्री कालीचरण के स्तर पर औषधि नियंत्रक संगठन के अफसरों की तबादला सूची तैयार की जा रही है। इस सूची में औषधि नियंत्रण संगठन में सेठी कॉलोनी में तैनात सहायक औषधि नियंत्रक अनिल अग्रवाल और औषधि नियंत्रक अधिकारी सीमा मीणा को इसी इसी कार्यालय में रखने के लिए नवीन सांघी नाम के व्यक्ति ने चिकित्सा मंत्री को सिफारिश की है।
वहीं जो सूची तैयार की जा रही है उसमें नवीन सांघी के नाम के आगे ‘चिकित्सा मंत्री जी से प्राप्त मैसेज’ भी लिखा गया है। औषधि नियंत्रक संगठन के अफसरों की सूची जारी होने से पहले ही चिकित्सा मंत्री कालीचरण सराफ की कार्यशैली एक बार फिर विवादों में है। इससे पहले नर्सिंग कॉलेजों को एनओसी देने, बेतुके बयान देने और नर्सिंग कौंसिल रजिस्ट्रार गोविंद प्रसाद शर्मा की नियुक्ति को लेकर भी वे विवादों में आ चुके हैं। वहीं विभाग में यूनानी और आयुर्वेद चिकित्सकों की तबादला सूचियां जारी हो चुकी है। हालांकि ऐलोपैथी के चिकित्सकों की तबादला सूची जारी करने पर मुख्यमंत्री कार्यालय के निर्देश पर रोक लगी हुई है।

Related Posts

नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

नई दिल्ली। नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाने में नई नैनो-दवा कारगर होगी। नवजात शिशु को होने वाला पीलिया कई बार गंभीर रूप ले लेता है। भारतीय वैज्ञानिकों…

नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

बिजनौर (यूपी)। नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़ हुआ है। हल्दौर पुलिस ने यह गिरोह पकडऩे में सफलता पाई है। पुलिस ने मेडिकल स्टोर संचालक समेत चार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 9 views
नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 10 views
नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 9 views
सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

तीन एंटीबायोटिक दवा के सैंपल जांच में फेल, कोर्ट में केस

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 10 views
तीन एंटीबायोटिक दवा के सैंपल जांच में फेल, कोर्ट में केस

अवैध मेडिकल स्टोर सील कर 113 प्रकार की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 10 views
अवैध मेडिकल स्टोर सील कर 113 प्रकार की दवाएं जब्त

दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 34 views
दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन