औषधि निरीक्षक ने अवैध मेडिकल स्टोर पर मारा छापा, एक लाख की दवाइयां जब्त

रामपुर। औषधि निरीक्षक उर्मिला वर्मा ने टीम के साथ औचक छापेमारी कर क्षेत्र के गांव बिजारखाता स्थित इकराम मेडिकल स्टोर से करीब एक लाख रुपए की दवाइयां जब्त की हैं। औषधि निरीक्षक उर्मिला वर्मा ने बताया कि जांच में तीन संदिग्ध दवाइयों के नमूने जांच एवं विश्लेषण हेतु संग्रहित किए गए हैं। इसके अलावा लगभग एक लाख रुपए कीमत की औषधियों को फार्म 16 पर अभिगृहित किया गया है। बताया कि विवेचना के उपरांत सक्षम न्यायालय में परिवाद दाखिल किया जायेगा। कार्रवाई से अवैध रुप से संचालित मेडिकल स्टोर संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है।

कार्रवाई से अवैध रुप से संचालित मेडिकल स्टोर संचालकों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में कई मेडिकल स्टोर स्वामी अपनी दुकानों के शटर गिराकर फरार हो गए। मंगलवार की दोपहर औषधि निरीक्षक उर्मिला वर्मा, अमरोहा औषधि निरीक्षक राजेश कुमार और औषधि निरीक्षक बिजनौर आशुतोष मिश्रा ने पुलिस फोर्स के साथ सहायक आयुक्त मुरादाबाद, मंडल मुरादाबाद के निर्देशानुसार क्षेत्र के गांव बिजारखाता स्थित इकराम मेडिकल स्टोर पर औचक छापेमारी की। औषधि निरीक्षक उर्मिला वर्मा ने बताया कि इकराम मेडिकल स्टोर के बिना लाइसेंस संचालित किए जाने की शिकायत एक व्यक्ति द्वारा आईजीआईएस पर की गई थी। उन्होंने बताया कि जांच में इकराम मेडिकल स्टोर बिना लाइसेंस के संचालित होना पाया गया। जिसका संचालन मसवासी निवासी इकराम पुत्र अली हुसैन के द्वारा किया जा रहा था।

Related Posts

कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी

बशीरहाट, कोलकाता (प. बंगाल)। कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी पकड़ी है। मछली के कारोबार की आड़ में थर्मोकोल के डिब्बों में भरकर इसे ले जाया…

दवा के बिल नहीं मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

बूंदी (राजस्थान)। दवा के बिल नहीं मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड किए हैं। औषधि नियंत्रण अधिकारी रोहिताश्व नागर और निशांत बघेरवाल ने यह कार्रवाई की। जांच के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 10 views
कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी

दवा के बिल नहीं मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 11 views
दवा के बिल नहीं मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

सिप्ला के ऑफिस और गोदाम पर दबिश, आयातित दवा में गोलमाल

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 9 views
सिप्ला के ऑफिस और गोदाम पर दबिश, आयातित दवा में गोलमाल

पोलियो दवा 33 हजार नवजातों को नहीं पिलाई, रिपोर्ट तलब

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 7 views
पोलियो दवा 33 हजार नवजातों को नहीं पिलाई, रिपोर्ट तलब

मेडिकल स्टोरोंं और फैक्ट्री पर रेड, लाखों की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 14 views
मेडिकल स्टोरोंं और फैक्ट्री पर रेड, लाखों की दवाएं जब्त

कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 30 views
कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट