औषधि विभाग की टीम जयपुरिया और आगरा गैंग के अवैध गोदामों को कर रही चिन्हित

आगरा। जयपुरिया और आगरा गैंग पर औषधि विभाग का शिकंजा कसता ही जा रहा है। बतादें कि औषधि विभाग की टीम लगातार जयपुरिया और आगरा गैंग के अवैध गोदामों को लेकर लगातार कार्यवाही कर रही है। गौरतलब है कि औषधि विभाग की टीम जयपुरिया और आगरा गैंग के अवैध गोदाम चिन्हित कर रही है। बोगस फर्म बनाकर आठ से 10 गोदाम बना दिए गए हैं। दवाओं का अवैध धंधा करने के लिए पाश कालोनी से लेकर देहात में करीब 400 गोदाम हैं।

थोक दवा की दुकान और मेडिकल स्टोर संचालकों से गोदाम का ब्योरा मांगा गया है। इसके बाद अवैध गोदाम के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बतादें कि पंजाब पुलिस ने जुलाई में विक्की अरोरा के प्रोफेसर कालोनी स्थित अवैध गोदाम पर छापा मारा था, यहां से बड़ी मात्रा में दवाएं जब्त की गईं थी। घर पर भी छापा मारा गया, वहां से भी बड़ी मात्रा में दवाएं जब्त की गईं थीं। पिछले साल अगस्त में आजमगढ़ में कफ सीरप पकड़े गए थे, इन्हें सिकंदरा क्षेत्र के अवैध गोदाम से ट्रक में रखा गया था।

गौरतलब है कि औषधि विभाग और पुलिस की टीम ने 19 दिसंबर को जयपुरिया गैंग के सरगना पंकज गुप्ता के तेज नगर कमला नगर स्थित घर पर छापा मारा था। घर से बड़ी संख्या में नशीली दवाएं जब्त की गईं, इसके बाद लोहिया नगर में जयपुरिया गैंग के गोदाम पर छापा मारा गया, यह गोदाम एक घर में था और पुलिस ने बड़ी मात्रा में नशीली दवाएं जब्त कीं थीं। टीम ने सात ठिकानों पर छापे मारे, घर और गोदाम से अवैध दवाएं मिलीं थीं। ये सभी अवैध गोदाम थे।

कमला नगर, बल्केश्वर,दयालबाग,सिकंदरा, रामाबाग, कालिदी विहार के साथ ही फव्वारा क्षेत्र के आस पास की कालोनी और बस्ती में अवैध गोदाम हैं। गैंग ने बड़ी संख्या में देहात में भी गोदाम बना रखे हैं। इस तरह करीब 400 अवैध गोदाम हैं। औषधि निरीक्षक नरेश मोहन दीपक ने बताया कि थोक दवा की दुकान और मेडिकल स्टोर का लाइसेंस लेते समय गोदाम का ब्योरा दिया जाता है। इसके अलावा अन्य जगह पर दवा का भंडारण नहीं किया जा सकता है।

यह अवैध है, जयपुरिया गैंग के सदस्यों द्वारा किराए पर कमरा लेकर अवैध गोदाम बना रखे हैं, इसी तरह से आगरा गैंग के गोदाम हैं। इन्हें चिन्हित किया जा रहा है, थोक दवा कारोबारी और मेडिकल स्टोर संचालकों से गोदाम का ब्योरा मांगा गया है। इसके बाद अवैध गोदामों पर कार्रवाई की जाएगी। इसमें मकान मालिक की संलिप्तता पाई जाती है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश

सोलन (हिमाचल प्रदेश)। नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश हुआ है। बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ में नकली दवाओं के निर्माण और सप्लाई से जुड़े मामले ने अब कुरियर कंपनियों पर भी…

गर्भवती की मौत मामले में तीन डॉक्टरों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

धौलपुर (राजस्थान)। गर्भवती की मौत मामले में तीन डॉक्टरों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हुए हैं। धौलपुर की एसीजेएम न्यायाधीश बबीता वर्मा की अदालत ने आरोपी तीन डॉक्टरों को तलब…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 11 views
नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश

गर्भवती की मौत मामले में तीन डॉक्टरों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 10 views
गर्भवती की मौत मामले में तीन डॉक्टरों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

मकान से नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 11 views
मकान से नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का भंडाफोड़

नई दवाएं और टीके अब अंतरिक्ष में बनेंगी, माइक्रोग्रैविटी शोध की तैयारी

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 9 views
नई दवाएं और टीके अब अंतरिक्ष में बनेंगी, माइक्रोग्रैविटी शोध की तैयारी

लिवर की बीमारी से राहत दिलाने में कारगर है नई दवा ‘इकिर्वो’

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 11 views
लिवर की बीमारी से राहत दिलाने में कारगर है नई दवा ‘इकिर्वो’

सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 22, 2026
  • 15 views
सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त