औषधि विभाग की मेडिकल स्टोर पर रेड, संचालन पर लगाई रोक

मधुबनी (बिहार)। औषधि विभाग की टीम ने मेडिकल स्टोर पर छापेमारी कर जांच के बाद इसके संचालन पर 20 दिनों के लिए रोक लगा दी है।

अवैध दवा की बिक्री का मामला

क्षेत्रीय अपर निदेशक एवं विसर्जन के निर्देश पर औषधि निरीक्षक निशी एल टोपनो एवं संगीता ने लदनियां प्रखंड के गाढा स्थित शिवम मेडिकल हाल पर छापेमारी की। दवा दुकान संचालक को दवा के क्रय-विक्रय पर 20 दिनों के लिए रोक लगा दी है।

बता दें कि गाढा निवासी अशोक यादव ने शिवम मेडिकल स्टोर के संचालक पर अवैध दवा की बिक्री का आरोप लगाते हुए केस दर्ज करवाया था। इसके चलते आरएडीडी ने मामले की जांच औषधि निरीक्षक को सौंपी।

डीआई निशी एल टोपनो ने शिवम दवा दुकान पर दबिश दी और संचालक से क्रय विक्रय के दस्तावेज मांगे। मेडिकल स्टोर संचालक इसे दिखा पाने में असमर्थ रहा। इसके चलते मेडिकल स्टोर से एक्सपेक्ट-डी का सैंपल लेकर जांच के लिए लैबोरेट्री भेजा गया है।

मेडिकल स्टोर को आगामी 20 दिनों के लिए बंद करवा दिया गया है। छापेमारी की जांच रिपोर्ट संबंधित पदाधिकारी को सौंप दी गई है। सैंपल की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Related Posts

सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त

सवाई माधोपुर (राजस्थान)। सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त की है। यह कार्रवाई औषधि नियंत्रण विभाग ने राजबाग इलाके में फर्म एसबी एसोसिएट पर…

दवा खरीद में अनियमितता के आरोपों पर HC सख्त, रिपोर्ट तलब

प्रयागराज। दवा खरीद में अनियमितता के आरोपों पर इलाहाबाद हाई कोर्ट ने सख्ती दिखाई है। हाईकोर्ट ने 10 दिनों के अंदर रिपोर्ट तलब की है। मामला बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू)…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 22, 2026
  • 5 views
सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त

दवा खरीद में अनियमितता के आरोपों पर HC सख्त, रिपोर्ट तलब

  • By Desk
  • November 22, 2026
  • 5 views
दवा खरीद में अनियमितता के आरोपों पर HC सख्त, रिपोर्ट तलब

पैंक्रियाटिक कैंसर के इलाज में नई दवा से जगी उम्मीदें

  • By Desk
  • November 22, 2026
  • 5 views
पैंक्रियाटिक कैंसर के इलाज में नई दवा से जगी उम्मीदें

अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 10 views
अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 13 views
फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने से बच्चे को ब्लड कैंसर, दो डॉक्टरों पर FIR

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 12 views
गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने से बच्चे को ब्लड कैंसर, दो डॉक्टरों पर FIR