औषधि विभाग ने की छापेमारी, दवा कारोबारियों में मचा हडक़ंप

महराजगंज। औषधि विभाग ने नगर पालिका नौतनवा में कई मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान प्रतिबंधित एवं नशीली दवाओं की जांच की गई। एक के बाद एक कई दवा दुकानों पर छापेमारी के चलते अन्य दवा कारोबारियों में हडक़ंप मच गया। कई दुकानदार दुकान का शटर गिराकर फरार हो गए। इस दौरान आबकारी विभाग की टीम भी साथ रही।

डॉक्टर की पर्ची देखकर ही सिरप देने के निर्देश

जांच के दौरान दुकानदारों को नशे के रूप में इस्तेमाल की जाने वाली दवाओं को जरूरत अनुसार ही लोगों को देने की हिदायत दी गई। उन्हें बताया गया कि डॉक्टर की पर्ची देखकर ही सिरप दें और उसे रजिस्टर में मेंटेन करने का निर्देश दिया गया। टीम में सीओ जयप्रकाश तिवारी, आबकारी निरीक्षक अखिलेश कुमार और राजकुमार गौतम सहित कई पुलिसकर्मी शामिल रहे।

प्रतिबंधित नशीली दवाओं की जांच

ड्रग इंस्पेक्टर शिवकुमार नायक के अनुसार कस्बे में प्रतिबंधित दवा और नशीली दवाओं का कारोबार बढ़ गया है। इसकी शिकायत जिला प्रशासन को मिली है। नशे पर नकेल कसने के लिए डीएम ने टीम गठित की। टीम ने करीब आधा दर्जन मेडिकल स्टोर्स पर रेड कर प्रतिबंधित व नशीली दवाओं की जांच की। हालांकि, टीम को जांच में कुछ गलत नहीं मिला।

  • Related Posts

    नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश

    सोलन (हिमाचल प्रदेश)। नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश हुआ है। बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ में नकली दवाओं के निर्माण और सप्लाई से जुड़े मामले ने अब कुरियर कंपनियों पर भी…

    गर्भवती की मौत मामले में तीन डॉक्टरों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

    धौलपुर (राजस्थान)। गर्भवती की मौत मामले में तीन डॉक्टरों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हुए हैं। धौलपुर की एसीजेएम न्यायाधीश बबीता वर्मा की अदालत ने आरोपी तीन डॉक्टरों को तलब…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश

    • By Desk
    • November 23, 2026
    • 8 views
    नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश

    गर्भवती की मौत मामले में तीन डॉक्टरों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

    • By Desk
    • November 23, 2026
    • 7 views
    गर्भवती की मौत मामले में तीन डॉक्टरों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

    मकान से नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का भंडाफोड़

    • By Desk
    • November 23, 2026
    • 8 views
    मकान से नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का भंडाफोड़

    नई दवाएं और टीके अब अंतरिक्ष में बनेंगी, माइक्रोग्रैविटी शोध की तैयारी

    • By Desk
    • November 23, 2026
    • 7 views
    नई दवाएं और टीके अब अंतरिक्ष में बनेंगी, माइक्रोग्रैविटी शोध की तैयारी

    लिवर की बीमारी से राहत दिलाने में कारगर है नई दवा ‘इकिर्वो’

    • By Desk
    • November 23, 2026
    • 8 views
    लिवर की बीमारी से राहत दिलाने में कारगर है नई दवा ‘इकिर्वो’

    सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त

    • By Desk
    • November 22, 2026
    • 13 views
    सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त