कई इलाकों में फलफूल रहा नशीली दवा का कारोबार

सुपौल। सुपौल जिले के उत्तरी छोर पर अवस्थित भपटियाही बाजार सहित कुछ अन्य जगहों पर बीते कई माह से नकली दवा का कारोबार काफी बढ़ चुका है। जानकारी के अनुसार भपटियाही बाजार में ऐसे कारोबारी दूर-दूर के जगहों से नकली कोरेक्स मंगाया करते हैं जिसमें या तो पानी भरा होता है या फिर उसमें नशीला पदार्थ डाला रहता है। कहा जा रहा है कि कोरेक्स के बोतल में नशीो पदार्थ की खरीदारी करने वालों की संख्या भी काफी बढ़ गई है।

चर्चा है कि बीच-बीच में बड़े-बड़े ट्रक के द्वारा नकली कोरेक्स मंगाए जाते और फिर उसे छोटे छोटे वाहनों में भरकर ग्रामीण इलाकों में भेजा जाता है। नकली कोरेक्स के सेवन से कितने लोगों के सेहत पर असर पड़ रहा है इस बारे में न तो किसी प्रकार की जांच हुई है और फिलहाल ना होने की संभावना दिखाई दे रही है। गौरतलब है कि नकली दवा के कारोबारियों का कार्य पटना सहित दूर-दूर तक के जगह पर होने की बातें कही जा रही है।

कहा जा रहा है कि नकली दवा के कारोबार में लगे लोगों की प्रगति दिन दूनी रात चौगुनी होती जा रही है। क्षेत्र के भोले-भाले लोग यह समझ नहीं पा रहे कि जीवन रक्षा के लिए जो दवा उनके हाथ में दी जा रही है वह शत-प्रतिशत है या आधा से अधिक नकली है।

Related Posts

नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची

अमृतसर (पंजाब)। नशा मुक्ति केंद्रों में दवाओं का खेल सामने आया है। 4 रुपये की गोली 250 तक में बेचने की जानकारी मिली है। सूचना पर आयकर विभाग ने अमृतसर…

दवा दुकानों पर गायब मिले फार्मासिस्ट, तीन स्टोरों को बंद कराया

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (छत्तीसगढ़)। दवा दुकानों पर औषधि प्रशासन की टीम ने कार्रवाई की है। केल्हारी और मनेंद्रगढ़ क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान नियमों का उल्लंघन सामने आया। कई स्टोर पर पंजीकृत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 3 views
नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची

दवा दुकानों पर गायब मिले फार्मासिस्ट, तीन स्टोरों को बंद कराया

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 3 views
दवा दुकानों पर गायब मिले फार्मासिस्ट, तीन स्टोरों को बंद कराया

ताकतवर एंटीबायोटिक बेअसर, नई दवा के मेल से राहत

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 4 views
ताकतवर एंटीबायोटिक बेअसर, नई दवा के मेल से राहत

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 26 एक्सपायर्ड दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 4 views
मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 26 एक्सपायर्ड दवाएं जब्त

कैंसर की दवाएं हो गईं सस्ती, 93 फीसदी तक घटी कीमत

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 3 views
कैंसर की दवाएं हो गईं सस्ती, 93 फीसदी तक घटी कीमत

दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 14 views
दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC