कफ सिरप को कार्टन में भरते पांच युवक दबोचे

महासमुंद। बसना पुलिस व साइबर सेल की संयुक्त टीम ने प्रतिबंधित कफ सिरप की तस्करी कर ले जाते पांच युवकों को गिरफ्तार किया है। ये लोग बसना क्षेत्र के कुदारीबाहरा जंगल में सिरप को बोरियों व कार्टून में भर रहे थे। टीम ने मौके पर घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया। इन आरोपियों के कब्जे से टीम ने 750 नग कफ सिरप जब्त किया है। इसकी कीमत 2 लाख 22 हजार रुपए बताई गई है। पकड़े गए सभी युवक झारबंद ओडिशा के निवासी हैं। आरोपियों के खिलाफ बसना पुलिस ने 21बी नारकोटिक्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार लगातार सूचना मिल रही थी कि कफ सिरप खपाने का काम जिले में चल रहा है। पुलिस टीम ने एक बाइक सवार का पीछा कर जंगल में प्रतिबंधित कफ सिरप को कार्टून और बोरियों में पैक कर रहे युवकों को चारों ओर से घेर लिया। टीम ने झारबंद ओडिशा निवासी निर्पराज पिता बधु छतर (46), अजीत पिता गजाधर (18), बीरेन्द्र पिता जन पटेल (27), राजेन्द्र पिता पियारी लाल थापा (47) एवं भगवान पिता हिर्सीकेस पटेल (22) को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 03 कार्टून, 2 बोरी में कुल 750 नग कफ सिरप जब्त किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वे इन्हें क्षेत्र में कफ सिरप का सेवन कर नशा करने वाले युवकों को बेचते थे।

Related Posts

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

नयी दिल्ली। दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर है। विशेषज्ञों का मानना है कि भारत का दवा उद्योग कम लागत वाली दवाओं पर कम ध्यान दे रहा…

अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

रांची (झाारखंड)। अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत हो गई। इसके चलते महिला के परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया। सदर अस्पताल में 45 वर्षीय महिला की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 2 views
दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 2 views
अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

लाइसेंस के बिना संचालित गोदाम से 7.89 लाख की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 2 views
लाइसेंस के बिना संचालित गोदाम से 7.89 लाख की दवाएं जब्त

नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 9 views
नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 11 views
तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 7 views
बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त