कमिश्नर के अस्पताल में औचक निरीक्षण करने पर खुली पोल, स्टोर में होने के बाद भी बाहर से मंगाई जा रही थी दवा…फार्मासिस्ट सस्पेंड

कानपुर। कानपुर के हैलट अस्पताल की कार्यशैली पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी नाराजगी जता चुके हैं। मुख्यमंत्री ने अपने दौरे पर जीएसवीएम कॉलेज के प्रचार्य को जमकर फटकार लगाई थी, लेकिन इसके बाद भी हैलट प्रशासन अपने पुराने ढर्रे पर ही चल रहा है। बुधवार को कमिश्नर डॉ. राजशेखर रेड्डी ने हैलट अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। पूरे हैलट परिसर में हड़कंप मच गया। कमिश्नर हैलट इमजेंसी पहुंचे और ड्यूटी रजिस्टर चेक किया। पता चला कि सर्जरी के जूनियर डॉ. इमरजेंसी में नहीं आ रहे हैं। वहीं, इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर (ईएमओ) डॉ. मयंक सिंह ने एप्रन नहीं पहना था और न ही नेमप्लेट लगाई थी। हैलट में लगभग सभी डॉक्टर बिना एप्रन के घूमते नजर आए। कमिश्नर डॉ. राजशेखर रेड्डी ने हैलट अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान पाया गया कि मरीजों को बाहर से दवाएं लिखी जा रही हैं। इस पर कमिश्नर ने मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य से नाराजगी जताते हुए कार्रवाई के आदेश दिए। प्राचार्य ने देर शाम फार्मासिस्ट को सस्पेंड कर दिया और चीफ फार्मासिस्ट के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं।

हैलट अस्पताल में उत्पन्न होने वाली समस्याओं और दवा वितरण प्रणाली के लिए कमेटी गठित की गई है। इस कमेटी में एडी हेल्थ डॉ. जीके मिश्रा, सीडीओ डॉ. महेंद्र सिंह और एडीसीपी डॉ. अनिल कुमार हैं। इस कमेटी को प्रचार्य और प्रमुख अधीक्षक का सहयोग मिलेगा। मरीजों को किसी तरह की असुविधा न हो इसके लिए कमेटी दो हफ्ते में सुझाव देगी। हैलट अस्पताल में पर्याप्त दवाएं होने के बाद भी मरीजों को बाहर से दवाएं लिखी जा रही थीं। एक मरीज को दवा लिखी गई थी। पर्चे में लिखी गई दवाएं हैलट स्टोर में मौजूद थीं, लेकिन फार्मासिस्ट ने इंडेट (दवा का मांग पत्र) में काट दिया। कमिश्नर ने इसे गंभीरता से लेते हुए चीफ फार्मासिस्ट स्टोर सर्वेश वर्मा को तलब कर लिया। पूछा की मरीज को दवा क्यों नहीं दी। इस पर फार्मासिस्ट ने कहा कि इंडेट में दवा कटी हुई है। इस पर कमिश्नर भड़क गए। उन्होंने मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य को फार्मासिस्ट को सस्पेंड और चीफ फार्मासिस्ट के खिलाफ जांच के आदेश दिए।

Related Posts

अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

रायपुर (छत्तीसगढ़)। अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। गुढिय़ारी के दिवाकर अस्पताल को लीज पर लेकर यह अवैध कारोबार चलाया जा रहा था।…

फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

झालावाड़ (राजस्थान)। फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया गया है। एसआरजी अस्पताल परिसर में संचालित सहकारी उपभोक्ता भंडार के मेडिकल स्टोर पर निरीक्षण किया गया। जांच में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 5 views
अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 7 views
फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने से बच्चे को ब्लड कैंसर, दो डॉक्टरों पर FIR

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 6 views
गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने से बच्चे को ब्लड कैंसर, दो डॉक्टरों पर FIR

नकली दवाएं सीज, 30 से ज्यादा ब्रांड की दवाएं मिलीं, 45 फर्में नामजद

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 7 views
नकली दवाएं सीज, 30 से ज्यादा ब्रांड की दवाएं मिलीं, 45 फर्में नामजद

नशीली दवा के इंटरनेशनल रैकेट का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 9 views
नशीली दवा के इंटरनेशनल रैकेट का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार

कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 17 views
कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट