करोड़ों की नकली दवा पकड़ने वाले ड्रग इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर 

पटना। करोड़ों रुपए की नकली और एक्सपायरी दवा जब्त करने वाले तीन ड्रग इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर कर दिया गया है। स्थानीय दवा कारोबारियों का मानना है कि इस ट्रांसफर के पीछे ड्रग माफिया का दबाव मुख्य कारक रहा है। सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी इस तबादले के खिलाफ धरना देकर आवाज बुलंद की है। हालांकि विभाग के अधिकारी कह रहे हैं कि यह तबादला प्रोमोशन के तहत हुआ है, मगर सामाजिक कार्यकर्ताओं का आरोप है कि 20 साल से एक भी ड्रग इंस्पेक्टर का प्रोमोशन नहीं हुआ, अचानक इसी मामले में विभाग क्यों सक्रिय हो गया। जानकारों की मानें तो शहर में दवा माफिया सक्रिय हो चुके हैं। नकली व एक्सपायरी दवाओं के खेल में इनको लाखों रुपये का मुनाफा होता है, जिसका खुलासा औषधि विभाग के उक्त तीनों ड्रग इंस्पेक्टर कर चुके हैं। यही नहीं, प्रदेश के बड़े दवा माफियाओं को पकडऩे के लिए इन्होंने ऑपरेशन ड्रग माफिया नाम से एक टीम का  गठन किया था। इसमें आम लोग गुप्त सूचना देते थे। इसके बाद औचक छापेमारी में एक्सपायरी दवाएं पकड़ी जाती थी।

Related Posts

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

मुंबई। प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर पाया गया है। वहीं डोडला डेयरी दूध में डिटर्जेंट मिला है। यूईर ऑर्गेनिक फूड्स के प्रोडक्ट भी जांच में फेल हो गए। FSSAI…

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

लखनऊ (यूपी)। दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में सरकार नाकाम रही है। मरीज दवा की कीमत को लेकर भी लूट रहा है। दवाओं की खरीद कीमत से कई गुना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 5 views
प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 5 views
दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 6 views
डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 15 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 18 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 14 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत