फार्मा कंपनी फाइजर के संयंत्र को 11 ऑब्जर्वेशन जारी

मुंबई। अमेरिकी औषधि नियामक यूएसएफडीए ने फाइजर के तमिलनाडु के श्रीपेरुम्बुदुर विनिर्माण संयंत्र को 11 ऑब्जर्वेशन जारी किए हैं। इसका संबंध फाइजर के हॉस्पिरा अधिग्रहण से है। इस संयंत्र में इंजेक्शन वाली दवाओं का उत्पादन होता है। यूएसएफडीए के ऑब्जर्वेशन में कहा गया है कि गुणवत्ता नियंत्रण इकाई से संबंधित दायित्वों और प्रक्रियाओं का पूरी तरह अनुपालन नहीं किया जा रहा है। इसके अलावा उसमें प्रयोगशाला रिकॉर्ड से संबंधित पूरे आंकड़े का अभाव, विफलता से संबंधित लिखित रिकॉर्ड संबंधी मुद्दे आदि शामिल हैं। अमेरिकी औषधि नियामक ने 27 मार्च 2018 से 3 अप्रैल 2018 के बीच हॉस्पिरा हेल्थकेयर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के श्री पेरुम्बुदुर संयंत्र का निरीक्षण किया था। फाइजर कंपनी के प्रवक्ता ने कहा कि हमारे विनिर्माण संयंत्र में हालिया नियामकीय निरीक्षण के नतीजे से हमें निराशा हुई है। हमने एफडीए को अपना विस्तृत जवाब भेज दिया है। हम आवश्यक सुधारों को लागू करने और हमारी दवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। फाइजर गुणवत्तायुक्त उत्पादों के लिए प्रतिबद्ध है और हमने भारत के अपने इरुंगट्टुकोट्टïल संयंत्र में उत्पादन स्वैछिक तौर पर रोक दिया है। आईकेकेटी संयंत्र में विनिर्मित दवाओं की बिक्री भारत में नहीं की जा रही है। गौरतलब है कि फाइजर ने फरवरी 2015 में 17 अरब रुपये के एक सौदे के तहत अमेरिकी कंपनी हॉस्पिरा का अधिग्रहण किया था जिसके बाद इस विनिर्माण संयंत्र पर फाइजर का नियंत्रण हो गया था। बताया गया है कि यूएसएफडीए ने इस संयंत्र को 2013 और 2015 में भी निरीक्षण के बाद ऑब्जर्वेशन जारी किया था। चेन्नई की ऑर्किड फार्मा ने इस संयंत्र की स्थापना की थी जो वहां ऐक्टिव इनग्रेडिएंट्ïस एवं फॉर्मूलेशंस दवाओं खासकर एपीआई सेफालोस्प्रोरिन और इंजेक्शन वाली दवाओं का विनिर्माण करती थी। बाद में हॉस्पिरा ने दो सौदे के जरिये उसके विभिन्न कारोबार का अधिग्रहण कर लिया।

Related Posts

नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची

अमृतसर (पंजाब)। नशा मुक्ति केंद्रों में दवाओं का खेल सामने आया है। 4 रुपये की गोली 250 तक में बेचने की जानकारी मिली है। सूचना पर आयकर विभाग ने अमृतसर…

दवा दुकानों पर गायब मिले फार्मासिस्ट, तीन स्टोरों को बंद कराया

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (छत्तीसगढ़)। दवा दुकानों पर औषधि प्रशासन की टीम ने कार्रवाई की है। केल्हारी और मनेंद्रगढ़ क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान नियमों का उल्लंघन सामने आया। कई स्टोर पर पंजीकृत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 5 views
नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची

दवा दुकानों पर गायब मिले फार्मासिस्ट, तीन स्टोरों को बंद कराया

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 6 views
दवा दुकानों पर गायब मिले फार्मासिस्ट, तीन स्टोरों को बंद कराया

ताकतवर एंटीबायोटिक बेअसर, नई दवा के मेल से राहत

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 7 views
ताकतवर एंटीबायोटिक बेअसर, नई दवा के मेल से राहत

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 26 एक्सपायर्ड दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 4 views
मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 26 एक्सपायर्ड दवाएं जब्त

कैंसर की दवाएं हो गईं सस्ती, 93 फीसदी तक घटी कीमत

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 5 views
कैंसर की दवाएं हो गईं सस्ती, 93 फीसदी तक घटी कीमत

दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 17 views
दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC