करोड़ों के प्रतिबंधित दवाओं के मामले में राकेश गोयल को क्लीन चिट

नई दिल्ली : हिमाचल प्रदेश से पकड़ी गई 15 करोड़ की प्रतिबंधित दवाओं के मामले नया मोड़ आ गया है. अमृतसर देहाती पुलिस ने काला अंब स्थित ओरीसन फार्मा के मालिक राकेश गोयल को क्लीन चिट दे दी है.

इस मामले में नया मोड़ इसलिए आ गया क्योंकि पहले के जांच अधिकारी ने फर्म मालिक के खिलाफ केस दर्ज होने की बात कही थी तो, वहीं वर्तमान जांच अधिकारी ने ऐसा कुछ नहीं बताया है.

वर्तमान जांच अधिकारी एसपी (डी) मनोज ठाकुर ने अपनी जांच रिपोर्ट में बताया है कि संदिग्ध राकेश के खिलाफ पहले कोई भी एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज नहीं है.

जबकि पुराने जांच अधिकारी आइपीएस अभिमन्यु राणा ने अपनी रिपोर्ट में लिखा था कि फैक्ट्री मालिक के खिलाफ अजनाला थाने में केस दर्ज हैं और उसकी फैक्ट्री के खिलाफ कई अन्य एजेंसियां जांच कर रही हैं.

राकेश गोयल ने कोर्ट से अग्रिम जमानत हासिल कर ली थी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार नहीं किया गया था. उसके रिश्तेदार ने बार्डर जोन के आइजी को शिकायत कर राकेश को बेकसूर होने की गुहार लगाई थी.

आइजी के आदेश पर तत्कालीन आइपीएस अभिमन्यु राणा ने जांच की. जांच में राकेश गोयल को मुख्य आरोपितों में से एक बताया गया था. उक्त जांच पूरी होने से पहले आरोपित ने एक अन्य अर्जी 9 सितंबर को एसएसपी (देहाती) को दी। उसे एसएसपी ने एसपी मनोज ठाकुर को जांच के लिए भेज दिया.

राणा 27 सितंबर को जांच पूरी कर रिपोर्ट एसएसपी को सौंप दी थी. इस बीच आइपीएस राणा का तबादला हो गया. उनकी रिपोर्ट पर चालान कोर्ट में पेश किया जाने वाला था.

Related Posts

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

पीथमपुर (मध्यप्रदेश)। अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों और क्लीनिकों की जांच की। लाइसेंस और जरूरी दस्तावेज नहीं दिखाने वाले…

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

महराजगंज (यूपी)। जिला अस्पताल से लिए सिरप में कीड़ा मिलने का मामल सामने आया है। इसकी शिकायत पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 10 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 10 views
जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 13 views
दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 14 views
मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 10 views
एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 29 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी