कहां गए कोवैक्सीन के 4 करोड़ डोज? मेल नहीं खाते उत्पादन और टीकाकरण के आंकड़े- रिपोर्ट

नई दिल्ली। भारत में वैक्सीन सप्लाई की धीमी रफ्तार जारी है। ऐसे में हैदराबाद की कंपनी भारत बायोटेक में तैयार हुई कोवैक्सीन की उपलब्धता सवालों के घेरे में आ रही है। कहा जा रहा है कि कोवैक्सीन के करीब 4 करोड़ डोज का हिसाब सही नजर नहीं आ रहा है। देश में रोज लग रही वैक्सीन और उत्पादन के आंकड़े मेल नहीं खा रहे हैं। आइए कोवैक्सीन के मौजूदा गणित को समझते हैं।

आधिकारिक डेटा बताता है कि गुरुवार की सुबह तक कोवैक्सीन के करीब 2.1 करोड़ वैक्सीन डोज लगाए जा चुके हैं। जबकि, टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, देश में अभी भी 6 करोड़ से ज्यादा डोज मौजूद हैं। इनमें वैक्सीन निर्यात के आंकड़े भी शामिल हैं। भारत बायोटेक ने 20 अप्रैल को कहा था कि मार्च में 1.5 डोज तैयार हुए और अप्रैल के अंत तक महीने में 2 करोड़ डोज का निर्माण किया गया था। कंपनी के सीएमडी कृष्णा ऐल्ला ने बताया था कि मई का उत्पादन 3 करोड़ होगा।

अगर माना जाए कि उत्पादन उम्मीद के अनुसार उत्पादन नहीं हुआ, तो फिर भी इसका मतलब है कि मई के अंत तक 5.5 करोड़ डोज उपलब्ध होंगे। केंद्र ने भी अलग-अलग दो हलफनामे में बताया था कि कोवैक्सीन का एक महीने का उत्पादन 2 करोड़ डोज है। इनमें से एक ऐफिडेविट 24 मई को हाईकोर्ट में दाखिल हुआ था। 5 जनवरी को वैक्सीन कार्यक्रम शुरू होने से पहले ऐल्ला ने कहा था कि कंपनी ने वैक्सीन को 2 करोड़ डोज का स्टॉक किया है। इसे मिलाकर आंकड़ा 7.5 करोड़ डोज पर पहुंचता है।

अगर इसमें जनवरी और फरवरी के भी उत्पादन को मिलाएं, तो आंकड़ा 8 करोड़ डोज के आसपास बैठता है। मार्च-अप्रैल की तुलना में उस दौरान उत्पादन कम हुआ था। अब इनमें से कुछ डोज वैक्सीन डिप्लोमेसी के तहत देश के बाहर भी भेजे गए हैं, लेकिन भारत ने कुल 6.6 करोड़ डोज विदेश भेजे हैं। इनमें से भी ज्यादातर कोविशील्ड हैं। अगर हम मानें कि इनमें से 2 करोड़ डोज कोवैक्सीन के थे, तो देश में इस समय उपयोग के लिए 6 करोड़ डोज उपलब्ध होने चाहिए। इसके चलते 4 करोड़ डोज की कमी सामने आती है।

साभार : न्यूज़ 18

Related Posts

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

आकाश हेल्थकेयर में शुरू मांओं की हड्डियों से चलने वाले बच्चों की दास्तान नई दिल्लीः हड्डी क्या चीज है, 5 साल के बेटे समीर के इलाज के लिए उजबेकिस्तान से…

फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

लखनऊ (यूपी)। फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का पर्दाफाश हुआ है। इस मामले में एसटीएफ ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ ने राजभोग रेस्टोरेंट की सर्विस लेन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 12 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 12 views
फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 10 views
लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

अस्पताल पर बच्चे की गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने का केस दर्ज

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 9 views
अस्पताल पर बच्चे की गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने का केस दर्ज

मकान पर रेड कर 1280 बोतल सिरप बरामद, दो गिरफ्तार

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 10 views
मकान पर रेड कर 1280 बोतल सिरप बरामद, दो गिरफ्तार

नोटिस के साथ दवा लाइसेंस सस्पेंड नहीं कर सकते : हाईकोर्ट

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 13 views
नोटिस के साथ दवा लाइसेंस सस्पेंड नहीं कर सकते : हाईकोर्ट