कार में ड्रग्स ले जा रहे चार लोग पकड़े

संगरूर। हरियाणा से नशीली गोलियां लाकर संगरूर व बरनाला के इलाके में बेचने वाले चार युवकों को पुलिस ने 15 हजार नशीली दवा की गोलियों समेत गिरफ्तार किया। उनके पास से पुलिस ने नशीली गोलियां बेचकर कमाए एक लाख रुपये व एक ऑल्टो कार बरामद की। उक्त चारों में से एक आरोपी को अदालत पहले ही एक मामले में पीओ करार दे चुकी है, जिसकी पुलिस लंबे समय से तलाश कर रही थी। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी ।
सीआईए स्टाफ के इंचार्ज दलजीत ङ्क्षसह विर्क ने कहा कि पुलिस पार्टी ने बहादरपुर गांव के समीप नाकाबंदी की। नाकाबंदी दौरान पुलिस ने सामने से आती एक ऑल्टो कार को शक के आधार पर रोककर तलाशी ली। तलाशी दौरान कार में से पुलिस ने नशे के तौर पर इस्तेमाल होने वाली प्रतिबंधित दवा की 15 हजार गोलियां बरामद की। कार में सवार मनप्रीत ङ्क्षसह उर्फ हैली निवासी भम्मे खुर्द थाना झनीर जिला मानसा हाल आबाद लोंगोवाल, गुरप्रीत ङ्क्षसह उर्फ प्रीति निवासी किला भरिया, अमरीक ङ्क्षसह उर्फ काला निवासी तोलावाल, विजय कुमार उर्फ बिट्टू निवासी लोंगोवाल को काबू कर लिया। पुलिस ने कार के डैशबोर्ड में रखे एक लाख रुपये की नकदी व कार भी कब्जे में ले ली। उन्होंने बताया कि मनप्रीत ङ्क्षसह हैली पिछले पांच वर्षों से नशीली गोलियों का कारोबार कर रहा है। तीन अगस्त 2017 को अदालत ने 379 आईपीसी थाना लोंगोवाल के तहत दर्ज मामले में जेएमआईसी कुलङ्क्षवदर कौर ने भगोड़ा करार दे दिया था। पुलिस ने चारों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी।

Related Posts

कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी

बशीरहाट, कोलकाता (प. बंगाल)। कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी पकड़ी है। मछली के कारोबार की आड़ में थर्मोकोल के डिब्बों में भरकर इसे ले जाया…

दवा के बिल नहीं मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

बूंदी (राजस्थान)। दवा के बिल नहीं मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड किए हैं। औषधि नियंत्रण अधिकारी रोहिताश्व नागर और निशांत बघेरवाल ने यह कार्रवाई की। जांच के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 4 views
कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी

दवा के बिल नहीं मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 5 views
दवा के बिल नहीं मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

सिप्ला के ऑफिस और गोदाम पर दबिश, आयातित दवा में गोलमाल

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 5 views
सिप्ला के ऑफिस और गोदाम पर दबिश, आयातित दवा में गोलमाल

पोलियो दवा 33 हजार नवजातों को नहीं पिलाई, रिपोर्ट तलब

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 5 views
पोलियो दवा 33 हजार नवजातों को नहीं पिलाई, रिपोर्ट तलब

मेडिकल स्टोरोंं और फैक्ट्री पर रेड, लाखों की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 7 views
मेडिकल स्टोरोंं और फैक्ट्री पर रेड, लाखों की दवाएं जब्त

कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 26 views
कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट