कार सवार 300 नशीली गोलियों के साथ काबू

सिरसा। पुलिस ने गांव मसीतां बस स्टैंड क्षेत्र से कार सवार एक व्यक्ति से 300 नशीली प्रतिबंधित गोलियां व 18 शीशी नशीली दवा बरामद की है। सीआईए स्टाफ डबवाली के सहायक उप निरीक्षक सुखदेव सिंह के नेतृत्व में एक पुलिस टीम गश्त व चैकिंग के दौरान गांव मसीतां क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान सामने से आ रहे कार सवार व्यक्ति ने पुलिस पार्टी को देखकर वापस मुडक़र भागने की कोशिश की। शक के आधार पर उक्त व्यक्ति को काबू कर उसकी तलाशी लेने पर उसके कब्जा से 300 नशीली प्रतिबंधित गोलियां व 18 शीशी नशीली प्रतिबंधित दवाएं बरामद हुई।
आरोपी की पहचान मनप्रीत सिंह निवासी गांव मसीतां के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी से सप्लायर के बारे में नाम पता मालूम कर इस संबंध में दो लोगों के खिलाफ थाना शहर में मादक पदार्थ अधिनियम एवं ड्रग्स व कॉस्मेटिक्स अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर सप्लायर की तलाश शुरू कर दी है।

Related Posts

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

मुंबई। प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर पाया गया है। वहीं डोडला डेयरी दूध में डिटर्जेंट मिला है। यूईर ऑर्गेनिक फूड्स के प्रोडक्ट भी जांच में फेल हो गए। FSSAI…

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

लखनऊ (यूपी)। दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में सरकार नाकाम रही है। मरीज दवा की कीमत को लेकर भी लूट रहा है। दवाओं की खरीद कीमत से कई गुना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 7 views
प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 7 views
दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 7 views
डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 17 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 19 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 15 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत