कार से नशीली दवा ट्रामाडोल व कोरेक्स का जखीरा बरामद

पूंडरी, कैथल (हरियाणा)। पुलिस चौकी पूंडरी टीम ने एक व्यक्ति को उसकी कार से भारी मात्रा में नशीली दवाओं सहित काबू किया है। इसे वह असंध से कैथल ला रहा था। पुलिस के अनुसार चौकी पूंडरी प्रभारी सबइंस्पेक्टर दलबीर सिंह की अगुवाई में एसआई चंद्र प्रकाश, एएसआई रमेश, एएसआई महीपाल, हेडकांस्टेबल सुरेश कुमार व सिपाही जसबीर सिंह की टीम गश्त के दौरान शाम को पुरानी अनाज मंडी पूंडरी में मौजूद थी। गुप्त जानकारी पर पुलिस ने गुरु ब्रह्मानंद चौक के नजदीक नाकाबंदी करके वाहनों की जांच शुरू की। इस दौरान बस अड्डा पूंडरी की तरफ से आई महेंद्रा मैक्स को संदेह के आधार पर रुकवा कर जांच की। पूछताछ के दौरान चालक की पहचान जयकुंवार निवासी खेड़ा खेमावती जिला जींद के रूप मेें हुई। गाड़ी की पिछली सीटों के नीचे गत्ते के 5 डिब्बे रखे मिले, जिनके अंदर दवाइयां भरी थी। इनके बारे में चालक कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका और ना ही कोई लाइसेंस या बिल दिखा सका। पुलिस ने तुरंत ड्रग कंट्रोल ऑफिसर सुनील दहिया को मौके पर बुलाया। जांच के दौरान डिब्बों के अंदर 49, 500 ट्रामाडोल नशीली टेबलेट तथा 100 एमएल प्रत्येक की 381 कोडीन फास्फेट बोतल बरामद की गई। पुलिस ने गाड़ी को जब्त कर उस कमिस्ट की भी पहचान कर ली, जहां से वह ये दवाएं ला रहा था। पुलिस ने दवाओं को कब्जे में लेते हुए आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया। रिमांड के बाद पुलिस ने आरोपी को कोर्ट के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। थाना पूंडरी के जांच अधिकारी दीपक कुमार का कहना है कि पकड़े गए युवक के रिमांड के दौरान इस मामले के मास्टरमाइंड की पहचान कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार रेड कर रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

Related Posts

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

पीथमपुर (मध्यप्रदेश)। अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों और क्लीनिकों की जांच की। लाइसेंस और जरूरी दस्तावेज नहीं दिखाने वाले…

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

महराजगंज (यूपी)। जिला अस्पताल से लिए सिरप में कीड़ा मिलने का मामल सामने आया है। इसकी शिकायत पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 5 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 5 views
जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 7 views
दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 7 views
मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 7 views
एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 24 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी