किडनी के आकार वाला दुनिया का पहला अस्पताल बनेगा इस शहर में

अहमदाबाद। किडनी के आकार वाला दुनिया का पहला अस्पताल भारत में गुजरात राज्य के शहर राजकोट में बनाया जाएगा। इस अस्पताल की बिल्डिंग की डिजाइन बिल्कुल किडनी के आकार की होगी। बता दें कि राजकोट में ही गुजरात का पहला एम्स का निर्माण भी लगभग हो चुका है।

बीटी सावनी किडनी हॉस्पिटल होगा नाम

गुजरात सरकार ने किडनी के आकार का अस्पताल के लिए जमीन भी दे दी है। इस अस्पताल में एक रिसर्च सेंटर भी होगा। इसमें देश और दुनियाभर के छात्र डॉक्टर शोध कर सकेंगे। अस्पताल का नाम बीटी सावनी किडनी हॉस्पिटल रखा जाएगा। इस अस्पताल के निर्माण का मुख्य उद्देश्य किडनी के अच्छे और आधुनिक इलाज को उपलब्ध कराना है। अहमदाबाद, दिल्ली और विदेश के आर्किटेक्ट किडनी के आकार के ट्विन टावर को बनाएंगे।

इलाज के 21 साल पूरे होने पर किया ऐलान

सौराष्ट्र और कच्छ इलाके में किडनी के रोगों का इलाज करते हुए 21 साल पूरे होने पर सावनी किडनी हॉस्पिटल ने इस अस्पताल के निर्माण का फैसला किया है। गौरतलब है कि साल 1998 में सौराष्ट्र क्षेत्र में किडनी रोगों की दुर्दशा को देखते हुए डॉ. प्रदीपभाई कंसागरा, देवजीभाई पटेल, जयंतीभाई फलदु, रमेशभाई पटेल ने सौराष्ट्र किडनी रिसर्च इंस्टीट्यूट, राजकोट नामक एक ट्रस्ट की स्थापना की थी। इसके बाद राजकोट में बीटी सावनी किडनी हॉस्पिटल का निर्माण हुआ था।

इलाज के लिए दूर से भी लोगों के आने की संभावना

पिछले साल राजकोर्ट में इंटरनेशनल हवाई अड्डे का शुभारंभ भी हो चुका है। ऐसे में नए अस्पताल के निर्माण से किडनी के इलाज के लिए दूर से भी लोग आ सकते हैं। अब एम्स भी शुरू होने जा रहा है। किडनी हॉस्पिटल के निर्माण से राजकोट में वल्र्ड क्लास चिकित्सा सुविधा मिल पाएंगी। यह भी एक संयोग है कि दुनिया की पहली किडनी ट्रांसप्लांट यूनिवर्सिटी भी गुजरात में हैं।

Related Posts

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

पीथमपुर (मध्यप्रदेश)। अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों और क्लीनिकों की जांच की। लाइसेंस और जरूरी दस्तावेज नहीं दिखाने वाले…

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

महराजगंज (यूपी)। जिला अस्पताल से लिए सिरप में कीड़ा मिलने का मामल सामने आया है। इसकी शिकायत पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 6 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 6 views
जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 9 views
दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 8 views
मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 8 views
एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 25 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी