कूड़े में छिपाकर रखे 35 हजार नशीले कैप्सूल जब्त

ऐलनाबाद (हरियाणा)। पुलिस ने गांव खारी सुरेरां में कूड़े के ढेर में छिपाए गए नशीले कैप्सूल के 170 डिब्बे जब्त किए हैं। इस मामले में गांव निवासी मनजीत सिंह व उसके पिता मोहनलाल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस को गांव खारी सुरेरां में नशीले कैप्सूल का धंधा किए जाने की जानकारी मिली थी। सूचना के आधार पर एएसआई सुखदेव सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने दबिश दी और कूड़े के ढेर से 170 डिब्बे ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद किए। इनमें 35,600 कैप्सूल थे। पुलिस दबिश के दौरान आरोपी मनजीत सिंह मौके से भाग निकला। भारी मात्रा में नशीले कैप्सूल बरामद होने की सूचना मिलने पर डीएसपी आर्यन चौधरी, बीडीपीओ ऐलनाबाद वेदप्रकाश, थाना प्रबंधक राधेश्याम शर्मा, ड्रग इंस्पेक्टर रजनीश कुमार को मौके पर बुलाकर प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद किए। पुलिस ने इस मामले में मनजीत सिंह और उसके पिता मोहन लाल के खिलाफ ऐलनाबाद थाना में अभियोग दर्ज किया है। सिरसा के डीएसपी आर्यन चौधरी ने बताया कि पुलिस को गांव खारी सुरेरां में नशीले पदार्थ बेचे जाने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर दबिश दी तो गोबर इत्यादि के ढेर में छिपाकर रखे गए नशीले कैप्सूल मिले। इस मामले में पिता-पुत्र पर केस दर्ज किया है।

Related Posts

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से अस्पतालों में इलाज की दरें अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में प्रमुखता से प्रदर्शित करवाने को कहा।

दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस अब ONDLS पोर्टल से जुड़े: DCC की सिफारिश

DCC ने दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस को ONDLS से जोड़ने की सिफारिश की; रिटेल-होलसेल लाइसेंस पर एक समान सीमा से इनकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 8 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 8 views
NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 10 views
अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 8 views
स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 8 views
देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 8 views
हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन