केंद्र सरकार ने राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों को दी ब्लैक फंगस के उपचार में उपयोग आने वाली दवा

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री सदानंद गौड़ा ने बुधवार को कहा कि सरकार ने राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों को ब्लैक फंगस के उपचार में उपयोग आने वाली दवा एम्फोटेरिसिन -बी दवा की 1.7 लाख अतिरिक्त शीशियां आवंटित की हैं। गौड़ा ने बताया कि कर्नाटक के लिए इस अहम दवा की 15520 अतिरिक्त शीशियों का आंवटन किया गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘ मरीजों का समय से उपचार के लिए अबतक कर्नाटक को आज के आवंटन समेत इस दवा की कुल 40,470 शीशियां दी गयी हैं। एम्फोटेरिसिन -बी म्यूकरमाइकोसिस या ब्लैक फंगस के उपचार में उपयोग लायी जाती है। यह संक्रमण नाक, आंख, साइनस और कभी कभी मस्तिष्क को क्षतिग्रस्त कर देता है। भारत में डॉक्टर कोविड-19 के मरीजों और संक्रमण से हाल ही में उबरे लोगों में म्यूकरमाइकोसिस के इतने अधिक मामले आने पर उसका अध्ययन कर रहे हैं।

रसायन एवं उवर्रक मंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘ देशभर में एम्फोटेरिसिन -बी दवा की पर्याप्त उपलब्धता एवं आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए आज सभी राज्यों/ केंद्रशासित प्रदेशों एवं केंद्रीय संस्थानों को इस दवा की 1,70,000 अतिरिक्त शीशियां आवंटित की गयीं।’’

Related Posts

नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

नई दिल्ली। नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाने में नई नैनो-दवा कारगर होगी। नवजात शिशु को होने वाला पीलिया कई बार गंभीर रूप ले लेता है। भारतीय वैज्ञानिकों…

नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

बिजनौर (यूपी)। नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़ हुआ है। हल्दौर पुलिस ने यह गिरोह पकडऩे में सफलता पाई है। पुलिस ने मेडिकल स्टोर संचालक समेत चार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 9 views
नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 10 views
नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 9 views
सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

तीन एंटीबायोटिक दवा के सैंपल जांच में फेल, कोर्ट में केस

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 10 views
तीन एंटीबायोटिक दवा के सैंपल जांच में फेल, कोर्ट में केस

अवैध मेडिकल स्टोर सील कर 113 प्रकार की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 10 views
अवैध मेडिकल स्टोर सील कर 113 प्रकार की दवाएं जब्त

दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 34 views
दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन