केंद्र से स्पाइनल एंड मस्कुलर एट्रोफी की दवा के आयात पर कर हटाने का स्टालिन ने किया आग्रह

चेन्नई। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने मंगलवार को केंद्र से आग्रह किया कि स्पाइनल एंड मस्कुलर एट्रोफी (मेरुदंड और मांसपेशियों के अपक्षय) के इलाज में उपयोगी जीवन रक्षक दवाओं के आयात पर सीमा शुल्क, एकीकृत जीएसटी और अन्य कर से छूट देने के लिए जरूरी कदम उठाए जाने चाहिए। स्टालिन ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को लिखे एक पत्र में कहा कि इस तरह की बीमारी से प्रभावित बच्चों के लिए जीन-थेरेपी (वंशाणु-उपचार) आदर्श स्थिति में बच्चे के दो साल की उम्र तक पहुंचने से पहले शुरू हो जाना चाहिए और इस थेरेपी की लागत प्रति व्यक्ति 16 करोड़ रुपये से अधिक है।

एसपीए अति बिरली बीमारी है, जिससे उन तंत्रिका कोशिकाओं को नुकसान पहुंचता है, जो मस्तिष्क से मांसपेशियों तक विद्युत संकेतों को ले जाती हैं।उन्होंने कहा कि अस्पताल जीन-थेरेपी के लिए दवाएं आयात कर रहे हैं और तमिलनाडु में सालाना 90-100 ऐसे मामले सामने आ रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह उपचार इलाज काफी महंगा है और इस विकार से प्रभावित बच्चों के माता-पिता के लिए इलाज का खर्च उठाना काफी मुश्किल हो जाता है। उन्होंने कहा, ‘‘चूंकि इन दवाओं का आयात किया जाता है, इसलिए इन पर लगने वाले सीमा शुल्क और एकीकृत जीएसटी से जीन-थेरेपी की लागत और बढ़ जाती है।’’

Related Posts

बिसलेरी के पानी में मिले केमिकल, कंपनी बोली- हमारा पानी सेफ

मुंबई। बिसलेरी के पानी में एफएसएसएआई को केमिकल मिले हैं। मामला प्रकाश में आने पर कंपनी ने सफाई में कहा है कि हमारा पानी पूरी तरह सेफ है। बिसलेरी ने…

FSSAI ने 5 न्यूट्रास्यूटिकल कंपनियों के लाइसेंस किए सस्पेंड

नई दिल्ली। FSSAI ने 5 न्यूट्रास्यूटिकल कंपनियों के लाइसेंस सस्पेंड किए हैं। स्वास्थ्य और फिटनेस के नाम पर बाजार में न्यूट्रास्यूटिकल और हेल्थ प्रोडक्ट बेचे जा रहे हैं। खाद्य सुरक्षा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बिसलेरी के पानी में मिले केमिकल, कंपनी बोली- हमारा पानी सेफ

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 7 views
बिसलेरी के पानी में मिले केमिकल, कंपनी बोली- हमारा पानी सेफ

FSSAI ने 5 न्यूट्रास्यूटिकल कंपनियों के लाइसेंस किए सस्पेंड

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 10 views
FSSAI ने 5 न्यूट्रास्यूटिकल कंपनियों के लाइसेंस किए सस्पेंड

पारायुक्त फेयरनेस क्रीम निर्माता के खिलाफ एफआईआर दर्ज

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 10 views
पारायुक्त फेयरनेस क्रीम निर्माता के खिलाफ एफआईआर दर्ज

निजी अस्पताल अब सस्ती दवाएं महंगे दामों पर नहीं बेच पाएंगे

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 10 views
निजी अस्पताल अब सस्ती दवाएं महंगे दामों पर नहीं बेच पाएंगे

मेडिकल स्टोर पर रेड कर लाखों की नशीली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 11 views
मेडिकल स्टोर पर रेड कर लाखों की नशीली दवाएं जब्त

नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 20 views
नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश