कैंटर से 2.28 लाख का कॉस्मेटिक सामान चोरी

बागपत। चोर काठा गांव के पास सूर्य होटल पर खड़े कैंटर का ताला तोडक़र 2.28 लाख रुपये का कास्मेटिक सामान चुरा ले गए। पुलिस ने ट्रांसपोर्ट मालिक की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। दिल्ली निवासी भूपेंद्र सिंह की संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर दिल्ली में महता ट्रांसपोर्ट कंपनी है। उन्होंने बताया कि अलीगढ़ निवासी चालक ब्रजेश कुमार कैंटर को हरियाणा के हसनगढ़ से आसाम के लिए लेकर चला ।
कैंटर में हिंदुस्तान लीवर का कास्मेटिक सामान लदा था। वह दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर काठा गांव के पास सूर्य होटल पर चाय पीने के लिए रुक गया। चालक ब्रजेश कैंटर को हाईवे किनारे खड़ा कर होटल में अंदर चला गया। जब वह वापस आया तो कैंटर का ताला टूटा था और उसमें से कास्मेटिक का सामान गायब था। चोर कैंटर से 190 बाक्स चोरी कर ले गए है। दूसरा ट्रक पीछे लगाकर सामान चोरी किया, क्योंकि वहां पर दूसरे ट्रक के टायरों के निशान भी मिले हैं। इनमें अधिकतर में लाक्स साबुन है। इसकी कीमती 2.28 लाख रुपये है। उसने कोतवाली में चोरी की तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि जल्दी ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा।

Related Posts

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

रांची (झारखंड)। डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर रोक लगा दी गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सचिव अनुज कुमार प्रसाद ने यह आदेश जारी किया है।…

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

बस्ती (यूपी)। एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक लगा दी गई है। इसकी 78 हजार टैबलेट वापस भेजी गई हैं। ये दवाएं सरकारी अस्पतालों में मरीजों को वितरित की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 10 views
डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 9 views
एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

अवैध दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, ऑनलाइन बेचते थे आरोपी

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 9 views
अवैध दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, ऑनलाइन बेचते थे आरोपी

नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 17 views
नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 23 views
नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 21 views
सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश