कैंसर कीमोथेरेपी की नकली दवाओं का भंडाफोड़, चार करोड़ की दवाएं बरामद, 7 Arrest

नई दिल्ली। कैंसर कीमोथेरेपी की नकली दवाओं के कारोबार का भंडाफोड़ हुआ है। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने इस गोरखधंधे में शामिल सात आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में दो दिल्ली के रोहिणी स्थित नामी राजीव गांधी कैंसर अस्पताल के कर्मचारी शामिल हैं।

खाली शीशी में एंटी फंगल दवा भरकर बेचते थे आरोपी

राजीव गांधी कैंसर अस्पताल में मरीजों को दिए जाने वाले कीमोथेरेपी में इस्तेमाल इंजेक्शनों की खाली शीशियां प्राप्त कर आरोपी उसमें एंटी फंगल दवा भरकर बेचते थे। वे इन्हें दिल्ली, हरियाणा व बिहार समेत अन्य राज्यों के दवा विक्रेताओं व कैंसर के मरीजों से सीधे संपर्क कर सस्ती कीमत में दवा मुहैया कराने का झांसा देकर अपना गोरखधंधा चला रहे थे।

विदेशी मरीजों को बनाते थे शिकार

पता चला है कि आरोपी विशेष तौर पर नेपाल व अफ्रीकी देशों से कैंसर के इलाज के लिए दिल्ली आने वाले मरीजों को अपना शिकार बनाते थे। बता दें कि कीमोथेरेपी की दवाईयां बहुत हार्ड होती हैं। इसके इस्तेमाल से बाल भी झड़ जाते हैं। ये दवाई बहुत महंगी आती हैं। आरोपियों द्वारा बेची जाने वाली नकली दवाओं में कोई भी ऐसा साल्ट नहीं होता है, जो स्वास्थ्य पर बुरा असर डाले।

चार करोड़ रुपये की नकली कैंसर की दवाएं बरामद

ये आरोपी बिना किसी सक्रिय घटक के नकली दवाएं उपलब्ध कराकर मरीजों के बहुमूल्य जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहे थे। नकली दवाइयां दिल्ली के मोती नगर में बनाई जाती थी। आरोपितों की निशानदेही पर सात अंतरराष्ट्रीय व दो भारतीय ब्रांडों की चार करोड़ रुपये मूल्य की नकली कैंसर की दवाएं बरामद की गई हैं।

इनको किया गया गिरफ्तार

क्राइम ब्रांच के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपितों के नाम विफिल जैन, सूरज शत, नीरज चौहान, परवेज कोमल तिवारी, अभिनय कोहली व तुषार चौहान है। इनमें नीरज चौहान, गुरुग्राम व बाकी सभी दिल्ली के अलग-अलग इलाके के रहने वाले हैं।

ये दवाइयां की बरामद

आरोपियों की निशानदेही पर चार ब्रांडों के 140 भरे हुए इंजेक्शन यानी शीशियां जिनकी कीमत करीब 1.75 करोड़ रुपये हैं। अवैध कारोबार से अर्जित नकदी में 50 हजार भारतीय व 18,000 अमेरिकी डॉलर, तीन कैप सीलिंग मशीनें, एक हीट गन मशीन व 197 खाली शीशियां, पैकेजिंग सामग्री, नोट गिनने की मशीन और मशीनरी उपकरण जब्त किए गए।

Related Posts

दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

मुंगेर (बिहार)। दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड की है। जांच के दौरान कई गंभीर कमियां पाई गईं। इस औचक कार्रवाई से मेडिकल स्टोर संचालकों में हडक़ंप देखा…

दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर होगी कार्रवाई

सोलन (हिमाचल प्रदेश)। दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर कार्रवाई होगी। इन मामलों ने दवा गुणवत्ता नियंत्रण और ड्रग विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 1 views
दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर होगी कार्रवाई

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 1 views
दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर होगी कार्रवाई

ESI अस्पतालों में आईसीयू से लेकर कैंसर का होगा इलाज

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 1 views
ESI अस्पतालों में आईसीयू से लेकर कैंसर का होगा इलाज

अस्पताल में विवाहिता की मौत मामले में 5 पर केस

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 1 views
अस्पताल में विवाहिता की मौत मामले में 5 पर केस

फार्मा कंपनी का बकाया नहीं देने पर CMHO का चैंबर कुर्क

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 2 views
फार्मा कंपनी का बकाया नहीं देने पर CMHO का चैंबर कुर्क

डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 8 views
डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक