नई दिल्ली। कैंसर की तीन दवाइयां सस्ती हो गई हैं। आम बजट में इन दवाओं पर लगने वाले सीमा शुल्क पर छूट दे दी गई है। बता दें कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लोकसभा में केंद्रीय बजट 2024-25 (आम बजट) पेश कर रही है।

केंद्र सरकार ने आम बजट में कई चीजों पर कस्टम ड्यूटी (आयतित शुल्क/सीमा शुल्क घटा दी है। इनमें मुख्य रूप से कैंसर की तीन दवाओं को सीमा शुल्क से मुक्त कर दिया गया है। इसकी वजह से तीनों दवाइयां सस्ती हो जाएंगी।

ये सामान भी हुआ अब सस्ता

दवाओं के अलावा मोबाइल फोन, संबंधित पार्ट्स व चार्जर पर भी कस्टम ड्यूटी घटाकर 15 प्रतिशत कर दी है। वहीं, 25 महत्वपूर्ण खनिजों पर सीमा शुल्क में छूट दी गई है। कुछ ब्रूड स्टॉक, झींगा, मछली फीड पर सीमा शुल्क को घटाकर पांच फीसदी किया गया है। कस्टम ड्यूटी कम होने से मोबाइल फोन और चार्जर भी सस्ते हो जाएंगे। मछलियां और चमड़े से बने सामान भी सस्ते होंगे। इसके अलावा सोने-चांदे से बने गहने भी सस्ते होंगे।

क्या हुआ सस्ता

सोना-चांदी सस्ता
कैंसर की दवाएं
मोबाइल-चार्जर
मछली का भोजन
चमड़े से बनी वस्तुएं
रसायन पेट्रोकेमिकल
पीवीसी फ्लेक्स बैनर
प्लेटिनम पर कस्टम ड्यूटी घटी