कैंसर की दवाएं सस्ती हुई लेकिन रैपर पर पुराने दाम

नई दिल्ली। सरकार ने कैंसर के इलाज में काम आने वाली 42 तरह की दवाइयां 30 फीसदी तक सस्ती कर दी हैं, लेकिन अभी भी रैपर पर पुराने दाम ही लिखे मिल रहे हैं। ड्रग विभाग को आशंका है कि इसे पुरानी कीमतों पर ही मरीजों को बेचा जा रहा है। इस व्यवस्था को सही कराने के लिए विभाग ने कंपनियों को पत्र मेंं ये दवाएं वापस मंगाने की बात लिखी है। ड्रग विभाग का कहना है कि सरकार ने जो दाम तय किए हैं, उन्हीं पर दवाइयां बेची जा सकती है।
खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने ड्रग कंट्रोलर सत्यनारायण राठौर के निर्देश पर जांच की। ड्रग इंस्पेक्टरों ने स्वास्थ्य फार्मा, अपोलो मेडिकल स्टोर, तेलीपारा में कनिष्का फार्मा और नेशनल मेडिकल स्टोर पर यह गड़बड़ी मिली। विभाग के अनुसार इनमें चार दवाएं और उनकी कंपनियां प्रमुख रूप से लापरवाही बरत रही थी। इन कंपनियों को नोटिस देकर दवाइयां वापस मंगाने के निर्देश दिए गए हैं।
गौरतलब है कि कैंसर मरीजों को महंगी दवा से राहत दिलाने के लिए सरकार ने 355 ब्रांड की 42 तरह की दवाओं की कीमतों में 85 फीसदी तक कमी करने का फैसला लिया है। इस संबंध में रसायन और उर्वरक मंत्रालय ने अधिसूचना जारी कर दी है। दवाइयों की घटी हुई कीमत 8 मार्च से लागू हो चुकी है। नेशनल फार्मास्यूटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) ने कैंसर रोग से लडऩे के लिए दवाओं की कीमतों पर कंट्रोल करने का निर्णय लिया है। कैंसर का इलाज काफी महंगा माना जाता है। कैंसर की कीमोथेरेपी और हार्मोनल ड्रग थेरेपी पर करीब लाखों रुपए तक का खर्च आता है। इसमें बड़ा हिस्सा दवाइयों के खर्च का होता है। इससे पहले 57 तरह की कैंसर दवाओं को एनपीपीए ने मूल्य नियंत्रण के दायरे में रखा था। अधिसूचना के अनुसार दवा बनाने या मार्केटिंग करने वाली कंपनियां इन दवाओं पर ट्रेड मार्जिन 30 फीसदी से ज्यादा नहीं रख सकती। सरकार ने यह भी तय किया है कि किसी भी दवा की एमआरपी साल में 10 फीसदी से ज्यादा नहीं बढ़ाई जा सकती है। रसायन और उर्वरक मंत्रालय के अनुसार 105 तरह के ब्रांड की कीमतों में 85 फीसदी की कमी आ जाएगी। बिलासपुर के असिस्टेंट ड्रग कंट्रोलर राजेश क्षत्रिय का कहना है कि कैंसर की दवाएं सस्ती हो चुकी हंै। फिर भी कई कंपनियां रैपर में इसके पुराने दाम पर इसकी सप्लाई कर रही है। ऐसी चार कंपनियों को अपनी दवाएं वापस करने के निर्देश दिए गए हैं। ये गड़बड़ी शहर के कुछ मेडिकल स्टोर में पकड़ाई है।

Related Posts

नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश

सोलन (हिमाचल प्रदेश)। नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश हुआ है। बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ में नकली दवाओं के निर्माण और सप्लाई से जुड़े मामले ने अब कुरियर कंपनियों पर भी…

गर्भवती की मौत मामले में तीन डॉक्टरों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

धौलपुर (राजस्थान)। गर्भवती की मौत मामले में तीन डॉक्टरों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हुए हैं। धौलपुर की एसीजेएम न्यायाधीश बबीता वर्मा की अदालत ने आरोपी तीन डॉक्टरों को तलब…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 9 views
नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश

गर्भवती की मौत मामले में तीन डॉक्टरों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 8 views
गर्भवती की मौत मामले में तीन डॉक्टरों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

मकान से नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 9 views
मकान से नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का भंडाफोड़

नई दवाएं और टीके अब अंतरिक्ष में बनेंगी, माइक्रोग्रैविटी शोध की तैयारी

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 8 views
नई दवाएं और टीके अब अंतरिक्ष में बनेंगी, माइक्रोग्रैविटी शोध की तैयारी

लिवर की बीमारी से राहत दिलाने में कारगर है नई दवा ‘इकिर्वो’

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 9 views
लिवर की बीमारी से राहत दिलाने में कारगर है नई दवा ‘इकिर्वो’

सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 22, 2026
  • 13 views
सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त