कैंसर की दवा इब्रुटिनिब के जेनेरिक वर्जन पर दिल्ली हाइकोर्ट ने लगाया बैन

नई दिल्ली। कैंसर की दवा की बिक्री पर दिल्ली हाइकोर्ट ने बैन लगा दिया है। ल्यूकेमिया के इलाज में इस्तेमाल होने वाली कैंसर की दवा इब्रुटिनिब के जेनेरिक वर्जन को बेचा नहीं जा सकेगा। कोर्ट के इस फैसले से मरीजों को सस्ती दवा नहीं मिल पाएगी।

पेटेंट के उल्लंघन का मामला

दिल्ली हाइकोर्ट ने छह भारतीय कंपनियों- नैटको फार्मा, हेटेरो, बीडीआर फार्मा, शिल्पा मेडिकेयर, अल्केम और लॉरस लैब्स को दवा के जेनेरिक वर्जन बेचने से रोक दिया है। यह फैसला दवा के पेटेंट के उल्लंघन के आधार पर लिया गया है। बता दें कि इब्रुटिनिब का पेटेंट अमेरिकी कंपनी एब्वी की सहायक कंपनी फार्मास्यूटिकल्स के पास है। भारत में इस दवा का व्यापार जॉनसन एंड जॉनसन (जो जानसेन बायोटेक की भारतीय सहयोगी है) करती है। गौरतलब है कि इब्रुटिनिब का पेटेंट 2026 तक वैध है और इसे इम्ब्रुविका के पंजीकृत ट्रेडमार्क के तहत बाजार में बेचा जाता है।

अदालत ने फैसले में ये कहा

न्यायमूर्ति सी हरि शंकर ने कहा कि यह तथ्य विवादित नहीं है कि प्रतिवादी वादी से बिना लाइसेंस के इब्रुटिनिब का निर्माण और बिक्री कर रहे हैं। इसमें पेटेंट का प्रथम दृष्टया उल्लंघन पाया गया है। वहीं, पेटेंट धारक से लाइसेंस के बिना इसका इस्तेमाल किया जा रहा है।

सुविधा का संतुलन हमेशा आगे के उल्लंघन को रोकने के पक्ष में होता है। हालांकि, यह दवा कैंसर सहित विभिन्न गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए जरूरी है। इसके बावजूद, कानून स्पष्ट रूप से पेटेंट उल्लंघन को रोकता है। यह तर्क देना संभव नहीं है कि बाजार में दवाओं के प्रसार को उचित ठहराने के लिए जनहित के विचारों की अनुमति दी जाए।

कंपनियों को उपलब्ध स्टॉक खत्म करने की अनुमति

कैंसर की दवा

यह फैसला छह मुकदमों और एक रिट याचिका के एक समूह पर आया है। रिट याचिका के द्वारा भारतीय पेटेंट कार्यालय के समक्ष अमेरिकी कंपनी को दिए गए पेटेंट को चुनौती दी गई है। इसे कैंसिल करने की मांग की गई है। हालांकि, दवा के महत्व को देखते हुए, अदालत ने कंपनियों को उनके पास उपलब्ध स्टॉक को खत्म करने की अनुमति दी है। इसके लिए कंपनियों को कोर्ट के साथ शपथ पत्र पर बिक्री का विवरण देना होगा।

Related Posts

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

पुणे (महाराष्ट्र)। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी का पर्दाफाश हुआ है। पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका के यशवंतराव चव्हाण स्मृति अस्पताल का मामला है। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब की…

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

जालौर (राजस्थान)। MBBS की फर्जी डिग्री से बने दो डॉक्टर Arrest किए गए हैं। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने इन दोनों मुन्नाभाई एमबीबीएस को पकड़ा है। इनमें से एक आरोपी 8वीं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 5 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 6 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 3 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 4 views
मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 6 views
दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 18 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई