कैंसर के इलाज में डॉक्टर ले रहे आयुर्वेद का सहारा

लखनऊ। केजीएमयू के आधुनिक मेडिसिन संस्थान में एलौपैथ के डॉक्टर भी अब आयुर्वेदिक दवाओं से मरीजों का इलाज कर रहे हैं। प्री कैंसर से लेकर जबड़े की हड्डी को जोड़ने तक में आयुर्वेद का सहारा लिया जा रहा है। विभाग के डॉ. यूएस पाल ने बताया कि प्री कैंसर में ही आयुष विभाग से मिले एक प्रॉजेक्ट पर भी काम हो रहा है। इसमें मरीजों को दवा के साथ घी, हल्दी, एसटी मधु समेत अन्य आयुर्वेदिक दवा दे रहे हैं।

इसमें लगाने के लिए पेस्ट के साथ ही जड़ी-बूटियों को उबालकर पानी मुंह में भरना होता है। डॉ. विभा सिंह के अनुसार जबड़े की हड्डी टूटने पर तार बांधकर 6 से 8 महीने का प्लास्टर भी लगाते हैं। वहीं अब आयुर्वेदिक दवा भी दे रहे हैं। इससे हड्डी 4 सप्ताह में जुड़ रही है। केजीएमयू के ओरल ऐंड मैक्सिलोफेशियल विभाग की डॉ. विभा सिंह के अनुसार, ओरल सबम्यूकस फाइब्रोसिस यानी मुंह के कैंसर से पहले के लक्षण आने लगते हैं। इसमें मसालेदार चीजे मुंह में लगना, जलन, सफेदी और आवाज में बदलाव व मुंह कम खुलना शामिल हैं। उक्त सभी प्री कैंसर के लक्षण हैं।

अब तक ऐसे मरीजों को दवाएं देते थे। वहीं, अब तुलसी, गोरखमुंडी और शहद से बनी एक दवा भी दे रहे हैं। एनबीआरआई के सहयोग से दी जाने वाली दवा के नतीजे काफी बेहतर आ रहे हैं। दरअसल दावा है कि एलोपैथ से ज्यादा अच्छे परिणाम आयुर्वेद की दवाओं से मिल रहे हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि आयुर्वेदिक दवाएं मरीजों के लिए आयुष विभाग नि:शुल्क दवाएं उपलब्ध करवा रहा है। देश में आयुर्वेद के डॉक्टरों को ऑपरेशन का अधिकार देने के विरोध के बीच आयुर्वेद की सफलता चिकित्सा क्षेत्र में बेहतर खबर साबित हो रही है।

Related Posts

कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

नई दिल्ली।  कैमिस्ट से 25 लाख की रिश्वत मांगने पर एनसीबी के दो अधिकारी अरेस्ट किए हैं। यह कार्रवाई सीबीआई ने शाहजहांपुर में की। शाहजहांपुर के एक कैमिस्ट को ड्रग्स…

न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

नई दिल्ली। न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। यह कार्रवाई खाद्य नियामक एफएसएसएआई ने की। एफएसएसएआई ने यह कार्रवाई विभिन्न उल्लंघनों को लेकर पोषण संबंधी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 2 views
कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 2 views
न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

ब्यूटी सेंटर में छापेमारी कर अवैध पाकिस्तानी क्रीम जब्त की

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 2 views
ब्यूटी सेंटर में छापेमारी कर अवैध पाकिस्तानी क्रीम जब्त की

फेफड़ों के कैंसर की दवा को एफडीए ने अस्वीकार किया

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 4 views
फेफड़ों के कैंसर की दवा को एफडीए ने अस्वीकार किया

यूनानी दवा के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, 12 फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 4 views
यूनानी दवा के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, 12 फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 14 views
पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए