कैडिला, अरबिंदो फार्मा, ल्यूपिन, ग्लैंड फार्मा और ग्लेनमाक की अमेरिका में धूम

नई दिल्ली: अमेरिकी बाजार में भारतीय दवा उद्योग के कारोबार की रफ्तार बेशक सुस्त दिख रही है लेकिन अमेरिकी औषधि नियामक (यूएसएफडीए) द्वारा भारतीय कंपनियों की दवाओं को दी गई मंजूरियों में जबरदस्त तेजी दर्ज की गई है। यूएसएफडीए की वेबसाइट पर दर्ज आंकड़ों पर नजर दौड़ाएं तो इस साल जनवरी से जून की अवधि में अमेरिकी सहायक इकाइयों सहित भारतीय औषधि कंपनियों को यूएसएफडीए से 141 दवा मंजूरियां प्राप्त हुई जो पिछले साल की समान अवधि में प्राप्त 94 मंजूरियों के मुकाबले 50 फीसदी अधिक है।
     यूएसएफडीए से इस वर्ष दवाओं के लिए मंजूरियां हासिल करने वाली कंपनियों में कैडिला हेल्थकेयर (जायडस कैडिला और उसकी सहायक इकाइयां), अरबिंदो फार्मा, ल्यूपिन, ग्लैंड फार्मा और ग्लेनमार्क हैं। हालांकि भारतीय औषधि कंपनियों के मुकाबले गैर-भारतीय औषधि कंपनियों की दवाओं को यूएसएफडीए द्वारा दी गई मंजूरियों में वृद्धि दर 15.27 फीसदी पर कम रही। जनवरी से जून 2016 के बीच गैर-भारतीय औषधि कंपनियों ने अपनी दवाओं के लिए यूएसएफडीए से 216 मंजूरियां हासिल की जबकि इस साल की समान अवधि में यह आंकड़ा बढक़र 249 हो गया।

Related Posts

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

रांची (झारखंड)। डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर रोक लगा दी गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सचिव अनुज कुमार प्रसाद ने यह आदेश जारी किया है।…

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

बस्ती (यूपी)। एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक लगा दी गई है। इसकी 78 हजार टैबलेट वापस भेजी गई हैं। ये दवाएं सरकारी अस्पतालों में मरीजों को वितरित की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 3 views
डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 4 views
एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

अवैध दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, ऑनलाइन बेचते थे आरोपी

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 3 views
अवैध दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, ऑनलाइन बेचते थे आरोपी

नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 13 views
नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 16 views
नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 16 views
सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश