कैमिस्टों की लड़ाई में साथ उतरा आईएमए, कल दो घंटे बंद

नई दिल्ली: दवा व्यावसायिओं के ऑनलाइन दवा बिक्री एवं ई-पोर्टल के विरोध में अब इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) भी कूद गया है। आईएमए ने 6 जून को पेन डाउन हड़ताल का अल्टीमेटम दे रखा है, तो वहीं दवा व्यावसायी भी दिल्ली पहुंचकर प्रदर्शन करने की तैयारी में हैं। सभी 10 से 12 बजे तक अपने संस्थान बंद रखकर विरोध प्रदर्शन करेंगे।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय जिस ई ड्रग पोर्टल को लागू करने पर आमादा है उससे दवा निर्माता, वितरक और खुदरा विके्रताओं को पंजीकरण कराने के साथ ही दवा बिक्री का पूरा लेखा-जोखा रोज रखना होगा। कोई भी रिटेलर मरीज को दवा देता है तो पहले डॉक्टर का परचा स्कैन कर अपलोड करना पड़ेगा, बिल बनाकर पोर्टल पर अपलोड करना होगा। उसके बाद फाइनल बिल यानी इनवॉयस पोर्टल द्वारा जारी करने के बाद ही वह मरीज को दवा दे पाएगा। इस बात को लेकर देशभर के कैमिस्टों में गुस्सा है। 30 मई को ऑल इंडिया ड्रगिस्ट एंड कैमिस्ट एसोसिएशन ने एक दिवसीय हड़ताल भी की थी। अब राजधाानी में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने भी इस लड़ाई का समर्थन किया है। आईएमए के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. एचपी सर्राफ ने कहा कि नियम के विरोध में 6 जून को दिल्ली में धरना-प्रदर्शन होगा। इसमें कैमिस्ट भी जुटेंगे। जो लोग दिल्ली नहीं पहुंचेंगे वह अपनी शाखाओं में कलम बंद हड़ताल करेंगे। कल सुबह 10 से 12 बजे तक न मरीजों की जांच होगी और न दवाईयां दी जाएगी। आपातकालीन सेवाओं को छूट रहेगी।

Related Posts

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

आकाश हेल्थकेयर में शुरू मांओं की हड्डियों से चलने वाले बच्चों की दास्तान नई दिल्लीः हड्डी क्या चीज है, 5 साल के बेटे समीर के इलाज के लिए उजबेकिस्तान से…

फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

लखनऊ (यूपी)। फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का पर्दाफाश हुआ है। इस मामले में एसटीएफ ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ ने राजभोग रेस्टोरेंट की सर्विस लेन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 14 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 14 views
फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 12 views
लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

अस्पताल पर बच्चे की गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने का केस दर्ज

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 12 views
अस्पताल पर बच्चे की गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने का केस दर्ज

मकान पर रेड कर 1280 बोतल सिरप बरामद, दो गिरफ्तार

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 12 views
मकान पर रेड कर 1280 बोतल सिरप बरामद, दो गिरफ्तार

नोटिस के साथ दवा लाइसेंस सस्पेंड नहीं कर सकते : हाईकोर्ट

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 17 views
नोटिस के साथ दवा लाइसेंस सस्पेंड नहीं कर सकते : हाईकोर्ट