डॉक्टर-फार्मा कंपनी ‘डील’ पर लगेगी रोक, सरकार गंभीर

नई दिल्ली: लोगों को सस्ती दवा उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से ब्रांडेड से जेनरिक दवाओं की अनिवार्यता लागू करने पर मजबूती से आगे बढ़ रहे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और नियामक राष्ट्रीय दवा कीमत प्राधिकरण की नजर अब डॉक्टर और फार्मा कंपनियों के बीच होने वाली बिजनेस डील पर पड़ गई है। दवाओं की कीमत घटाने के लिए सरकार एकसमान विपणन संहिता बनाने पर तेजी से काम कर रही है, जिसमें दवा कंपनियों के खर्च पर सैर-सपाटे पर जाने वाले डॉक्टरों की निगरानी और दवाओं के मुफ्त सैंपल लेने की परंपरा को बंद करना भी प्राथमिकता है।
जानकारों का मानना है कि इस मुफ्त लुभावनी परंपरा के चलते दवाओं की लागत में 20 फीसदी से अधिक हिस्सा तय होता है। एक ब्रांड प्रबंधन और फील्ड फोर्स ट्रेनिंग कंपनी एनेबलर्स के संस्थापक विवेक हट्टागंडी ने एक राष्ट्रीय अखबार को दिए बयान में कहा भी है कि दवा विपणन के प्रचार पर औसतन 8 से 25 फीसदी तक लागत आती है, जो कंपनी के आकार और उसके उत्पादों पर निर्भर करती है। विश्लेषकों की मानें तो दवा वितरण में ‘बोनस’ बड़ी समस्या है। जब एजेंटों द्वारा डॉक्टरों को मुफ्त में दवाओं के पत्ते दिए जाते हैं तो इन्हें  बोनस की संज्ञा दी जाती है। इन दवाओं को बाजार मेंं उस उत्पाद के अधिकतम खुदरा मूल्य पर बेच दिया जाता है। सस्ती चिकित्सा सुविधाएं मुहैया कराना सरकार की प्राथमिकता में शुमार है। ऐसे में दवा कीमतों पर निगरानी रखने वाले नियामक राष्ट्रीय दवा कीमत प्राधिकरण (एनपीपीए) की भूमिका और अधिक महत्वपूर्ण हो गई है।

Related Posts

दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

नई दिल्ली। दवा निर्यात के नियमों में ढील दे दी गई है। इससे दवा कंपनियों को राहत मिल पाएगी। कैंसर, डायबिटीज व अन्य गंभीर रोगों की दवाएं तैयार करने में…

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

आकाश हेल्थकेयर में शुरू मांओं की हड्डियों से चलने वाले बच्चों की दास्तान नई दिल्लीः हड्डी क्या चीज है, 5 साल के बेटे समीर के इलाज के लिए उजबेकिस्तान से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 1 views
दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 15 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 15 views
फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 13 views
लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

अस्पताल पर बच्चे की गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने का केस दर्ज

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 12 views
अस्पताल पर बच्चे की गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने का केस दर्ज

मकान पर रेड कर 1280 बोतल सिरप बरामद, दो गिरफ्तार

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 13 views
मकान पर रेड कर 1280 बोतल सिरप बरामद, दो गिरफ्तार