कैमिस्टों के लिए जरूरी खबर…..

पीलीभीत। अब मेडिकल स्टोर्स पर टीबी की दवाएं खुलेआम नहीं बेची जा सकेंगी। इसके लिए बाकायदा जिला क्षय रोग विभाग से इजाजत लेनी होगी। अगर बिना इजाजत और जानकारी के कोई भी मेडिकल स्टोर संचालक टीबी की दवा बेचता मिला तो उसे दो साल तक की जेल भी हो सकती है। टीबी के मरीजों की हर हाल में पहचान हो सके, इसके लिए सरकार की ओर से यह कदम उठाया गया है। इसके लिए सुपरवाइजरों को भी तैनात किया जाएगा, जो मेडिकल स्टोर्स पर जाकर यह देखेंगे कि दवा टीबी के मरीजों को ही दी गई है या नहीं। इसका रिकॉर्ड मेनटेन किया जा रहा है या नहीं। बता दें कि जिले में दो सौ से अधिक मेडिकल स्टोर संचालित हैं। इन पर नजर रखने की जिम्मेदारी ड्रग इंस्पेक्टर के कंधो पर भी होगी। किस-किस मेडिकल स्टोर पर टीबी की दवा बिक रही है, इसका रिकार्ड एकत्र करने के बाद क्षय रोग विभाग को भेजा जाएगा ताकि टीबी मरीजों की वास्तविक संख्या का पता चलने के साथ ही उनकी जांच कराई जा सके। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. राजेश भट्ट ने बताया कि नई व्यवस्था के तहत प्राइवेट डॉक्टरों के साथ-साथ मेडिकल स्टोर संचालकों को टीबी की दवा बेचने की जानकारी देनी होगी। ऐसा नहीं करने पर उनको जेल तक जाना पड़ सकता है।

Related Posts

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

पीथमपुर (मध्यप्रदेश)। अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों और क्लीनिकों की जांच की। लाइसेंस और जरूरी दस्तावेज नहीं दिखाने वाले…

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

महराजगंज (यूपी)। जिला अस्पताल से लिए सिरप में कीड़ा मिलने का मामल सामने आया है। इसकी शिकायत पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 6 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 6 views
जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 9 views
दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 9 views
मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 9 views
एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 26 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी