कैमिस्टों को डॉक्टर की पर्ची बिना नशीली दवाएं न बेचने की हिदायत

अशोकनगर (मप्र)। पुलिस विभाग ने नशीली दवाओं के विरुद्ध मुहिम छेड़ी है। नशे के आदी लोग इन दवाओं को बिना डॉक्टर की पर्ची के मेडिकल स्टोर्स से आसानी से खरीद लेते हैं। एसपी पंकज कुमावत के निर्देश पर एएसपी सुनील कुमार शिवहरे ने शहर के 25 से अधिक दवा विक्रेताओं को बुलाकर बैठक ली। इस दौरान उनको हिदायत दी कि सभी तरह की नशीली दवाएं बिना डॅाक्टर के पर्चे के किसी को भी न दी जाएं।
एएसपी शिवहरे ने बताया कि पुलिस के पास लगातार शहरवासियों की शिकायतें आ रही हैं कि शहर में नशा करने वाले युवाओं को कई मेडिकल विक्रेता दवा बेच रहे हैं। एएसपी ने मेडिकल दुकानदारों से अपील करते हुए कहा कि इस तरह की दवाएं बगैर डॉक्टर की पर्ची के न दें। साथ ही अगर दूसरा कोई दवा विक्रेता नियम विरुद्ध तरीके से दवाओं का विक्रय कर रहा है तो उसकी जानकारी तत्काल पुलिस को दें जिससे संबंधित विक्रेता के खिलाफ दण्डात्मक कार्रवाई हो सके। श्री शिवहरे ने बताया कि खासकर नशे के आदी लोग अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए नाइट्रावेट, एबिल, कोरेक्स आदि दवाओं का उपयोग करते हैं जिन पर सख्ती से बगैर डॉक्टर की पर्ची के विरूद्ध देने से इनकार किया है। बता दें कि शहर में कई ऐसे स्थान हैं जहां नशे की गिरफ्त में आ चुके लोग नशा करते हैं। वहां आसानी से एबिल का इंजेक्शन और सिरिंज बड़ी मात्रा में पड़ी रहती हैं। कुछ लोगों से पता चला कि 3 रुपए कीमत का इंजेक्शन दवा विक्रेताओं की दुकान से उन्हें 10 रुपए में मिल जाता है। इस तरह की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने सख्ती से दवा विक्रेताओं को बुलाकर हिदायत दी है।

Related Posts

दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

मुंगेर (बिहार)। दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड की है। जांच के दौरान कई गंभीर कमियां पाई गईं। इस औचक कार्रवाई से मेडिकल स्टोर संचालकों में हडक़ंप देखा…

दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर होगी कार्रवाई

सोलन (हिमाचल प्रदेश)। दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर कार्रवाई होगी। इन मामलों ने दवा गुणवत्ता नियंत्रण और ड्रग विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 7 views
दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर होगी कार्रवाई

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 8 views
दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर होगी कार्रवाई

ESI अस्पतालों में आईसीयू से लेकर कैंसर का होगा इलाज

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 7 views
ESI अस्पतालों में आईसीयू से लेकर कैंसर का होगा इलाज

अस्पताल में विवाहिता की मौत मामले में 5 पर केस

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 7 views
अस्पताल में विवाहिता की मौत मामले में 5 पर केस

फार्मा कंपनी का बकाया नहीं देने पर CMHO का चैंबर कुर्क

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 7 views
फार्मा कंपनी का बकाया नहीं देने पर CMHO का चैंबर कुर्क

डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 12 views
डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक