कैमिस्ट के घर पर रेड, प्रतिबंधित दवाओं समेत गिरफ्तार

कोरबा (छत्तीसगढ़)। पुलिस ने मेडिकल स्टोर संचालक के घर पर रेड कर अवैध रूप से रखी नशीली दवाइयां बरामद की हैं। साथ ही आरोपी कैमिस्ट को भी गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी अनुसार पाली थाना के चैतमा चौकी अंतर्गत चैतमा बस स्टैंड निवासी 49 वर्षीय ईश्वर प्रसाद आनंद मेडिकल स्टोर का संचालक है। चैतमा पुलिस को सूचना मिली कि ईश्वर प्रसाद अपने घर में बड़ी मात्रा में नशीली प्रतिबंधित दवा रखकर ग्राहक का इंतजार कर रहा है। इसके बाद पुलिस ने ईश्वर के घर पर छापा मारा। यहां तलाशी लेने पर बाथरूम में छिपाकर रखी प्रतिबंधित नशीली दवा की 320 गोली बरामद हुई। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर प्रतिबंधित दवाइयां जब्त कर ली। वहीं आरोपी ईश्वर को गिरफ्तार कर विशेष न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे रिमांड पर भेजा गया। एक अन्य मामले में, बांकीमोंगरा थाना के शक्ति चौक के पास 35 वर्षीय लक्ष्मीकांत जायसवाल को पुलिस ने 230 नशीली गोलियों के साथ पकड़ा। उससे अल्फाजोलाम की 198 व स्पासमो प्रोक्सी का 32 गोली मिली। पुलिस ने नशीली गोलियां जब्त करते हुए आरोपी लक्ष्मीकांत को गिरफ्तार कर लिया है।

Related Posts

हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

नई दिल्ली। हेल्थ सप्लीमेंट बेचने का झांसा देकर लाखों की ठगी की गई है। ऑनलाइन दवाइयां और हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर गिरोह का पर्दाफाश हुआ। दिल्ली पुलिस ने…

अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

सूरत (गुजरात)। अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट किए हैं। शहर के डिंडोली इलाके में एसओजी और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने क्लीनिकों पर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 1 views
हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 1 views
अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 10 views
डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 10 views
एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

अवैध दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, ऑनलाइन बेचते थे आरोपी

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 10 views
अवैध दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, ऑनलाइन बेचते थे आरोपी

नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 18 views
नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा