कैमिस्ट बोले, दवा व्यापारियों की उपेक्षा कर रही सरकार

झांसी। सरकार ने ऑनलाइन फार्मेसी और दवा निर्माण एवं बिक्री के क्षेत्र में शत प्रतिशत विदेशी निवेश की मंजूरी देकर दवा दुकानदारों को आर्थिक नुकसान पहुंचाया है। यह बात डिस्ट्रिक्ट केमिकल एसोसिएशन के अधिवेशन में उत्तर प्रदेश केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश महामंत्री सुरेश गुप्ता ने कही।  उन्होंने कहा कि देश में दवा व्यवसाय पांच मंत्रालयों के अधीन है। दवा निर्माण कंपनियां करती हैं और इनकी बिक्री थोक व फुटकर विक्रेता करते हैं परंतु मूल्य का निर्धारण सरकार करती है। सरकारी सिस्टम में थोक दवा विक्रेता का कोई कमीशन नहीं है। जबकि फुटकर विक्रेता को मात्र 16 प्रतिशत कमीशन निर्धारित है। सरकार व्यापारियों की उपेक्षा कर रही है, जबकि देश की उन्नति में व्यापारियों का बहुत बड़ा योगदान है। वहीं, विदेशी कंपनियां देश को लूट रही हैं।
इस मौके पर निर्णय लिया गया कि 21 जुलाई को उत्तर प्रदेश केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट एसोसिएशन की कार्यकारिणी बैठक व अधिवेशन का आयोजन ओरछा में किया जाएगा। इस अधिवेशन में प्रदेश के 74 जिलों के पदाधिकारी व राष्ट्रीय पदाधिकारी शामिल होंगे। इस मौके पर जोन सचिव देवेंद्र जैन, डिस्ट्रिक्ट केमिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल, महामंत्री जितेंद्र अग्रवाल, नरेश विजयवर्गीय, द्वारिका प्रसाद अग्रवाल, रामबाबू सरावगी, अनिल दरगढ़ मनोज अरोरा, प्रदीप खरे, बीके मोदी, महर्षि तिवारी, दीपक अग्रवाल, लोकेंद्र तिवारी व नितिन मोदी मौजूद रहे।

Related Posts

डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

नई दिल्ली। डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम जारी कर दिया गया है। दांतों के डॉक्टर को अब मरीजों की पर्ची पर कई जानकारियां लिखनी होंगी। राष्ट्रीय दंत आयोग (एनडीसी) ने…

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

मोगा (पंजाब)। मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में संदिग्ध दवाइयां मिली हैं। इन दवाओं को टीम ने जब्त कर लिया है। नशे के अवैध कारोबार पर नकेल कसने के लिए पुलिस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 6 views
डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 6 views
मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं सील

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 4 views
लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं सील

नकली दवा की कूरियर से स्मगलिंग, 12 कंपनियां रडार पर

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 5 views
नकली दवा की कूरियर से स्मगलिंग, 12 कंपनियां रडार पर

पेट के कैंसर की नई दवा से मौत का जोखिम 53 प्रतिशत घटा

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 5 views
पेट के कैंसर की नई दवा से मौत का जोखिम 53 प्रतिशत घटा

रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए

  • By Desk
  • October 25, 2026
  • 15 views
रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए