डॉक्टरों के कमरे में दवा लिख रहे दो दलाल गिरफ्तार

वाराणसी। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल में डॉक्टरों के केबिन में दवा लिखते हुए दो दलालों को रंगे हाथ पकड़ा गया है। दोनों दलालों को पुलिस के हवाले कर पूरे मामले की जांच करने को कहा गया है। जानकारी अनुसार नेशनल हेल्थ मिशन के निदेशक पंकज कुमार, जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह, मुख्य विकास अधिकारी गौरांग राठी और सीएमओ डॉ. वीबी सिंह दीनदयाल अस्पताल में औचक निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान चिकित्सक डॉ. एसके राय और डॉ. सत्यप्रकाश के कमरे में बैठकर बाहर की दवाओं की पर्ची बना रहे दो दलालों को पकड़ा गया। पूछताछ में पता चला कि ये दोनों श्यामा मेडिकल स्टोर व कालभैरव मेडिकल स्टोर से जुड़े थे। निदेशक ने दोनों को पुलिस के हवाले कर चिकित्सा अधीक्षक को दोनों मेडिकल स्टोर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश दिया। वहीं, मुख्य चिकित्सा अधिकारी को दोनों डॉक्टरों के खिलाफ जांच कर कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए। गौरतलब है कि निरीक्षण के दौरान सभी चिकित्सकों के कमरों में दलालों के बैठने के लिए अलग से कुर्सियां लगी हुई थीं। इस पर अधिकारियों का पारा चढ़ गया। उन्होंने सीएमएस से पूछा कि इतने जिम्मेदार पद पर रहते हुए आखिर आप कर क्या रहे हैं? अधिकारियों के सवालों का सीएमएस कोई जवाब नहीं दे सके। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में काफी अनियमितताएं मिली हैं। अधिकारियों ने अस्पताल में 50 बेड के नवनिर्मित महिला अस्पताल का भी अवलोकन किया और उसकी धीमी प्रगति पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने सितंबर तक हर हालत में तैयार करने का निर्देश प्रोजेक्ट मैनेजर को दिया।

Related Posts

अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया

बदायूं (यूपी)। अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत का मामला सामने आया है। अस्पताल को सील कर दिया गया है। निजी अस्पताल में प्रसूता और उसके शिशु की मौत हो…

Weight Loss दवा की 22 शीशियों को वापस मंगाया

नई दिल्ली। Weight Loss दवा की 22 शीशियां वापस मंगाई गई हैं। सवाल उठ रहे हैं कि आखिर क्यों? एक कंपाउंडिंग फार्मेसी ने अमेरिका से टिरजेपेटाइड इंजेक्शन की 22 शीशियां…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 6 views
अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया

Weight Loss दवा की 22 शीशियों को वापस मंगाया

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 7 views
Weight Loss दवा की 22 शीशियों को वापस मंगाया

उन्नत कैंसर उपचार का निर्माण करेगी न्यूसेलियन

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 6 views
उन्नत कैंसर उपचार का निर्माण करेगी न्यूसेलियन

सेक्स संबंध बनाने से पहले खाई शक्तिवर्धक दवा, मौत

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 5 views
सेक्स संबंध बनाने से पहले खाई शक्तिवर्धक दवा, मौत

पांच दवाइयां गुणवत्ता जांच में फेल, 4 कंपनियां ब्लैकलिस्ट

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 5 views
पांच दवाइयां गुणवत्ता जांच में फेल, 4 कंपनियां ब्लैकलिस्ट

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 11 views
FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी