कैमिस्ट शॉप्स पर छापामारी, नशीली दवाइयां जब्त 

जालंधर। पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रामा मंडी बाजार में गुरु नानक मेडिकल स्टोर, पवन मेडिकल स्टोर व सोनकर मेडिकल स्टोर पर रेड की गई।  ड्रग इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने बताया कि गुरु नानक मेडिकल स्टोर व सोनकर मेडिकल स्टोर पर बिना फार्मासिस्ट के दवाइयां बेची जा रही थीं। पवन मेडिकल स्टोर पर भी ड्रग इंस्पेक्टर ने गहराई से सभी दवाइयों की जांच की, लेकिन यहां से कुछ हासिल नहीं हो सका। सोनकर मेडिकल स्टोर से ड्रग इंस्पेक्टर के हाथ कुछ ऐसी नशीली दवाइयां लगीं, जिसके मेडिकल स्टोर का मालिक बिल नहीं दिखा पाया। उक्त दवाइयां ड्रग इंस्पेक्टर ने अपने कब्जे में ले लीं। तीनों मेडिकल स्टोरों के संचालकों तेजेन्द्र सिंह, पवन कुमार व रविन्द्र कुमार सोनकर से पूछताछ करते हुए उनके सभी दस्तावेज भी चैक किए गए।
गौरतलब है कि पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर को रामा मंडी के कुछ मेडिकल स्टोरों पर दवाइयों की आड़ में धडल़्ले से बेचे जा रहे नशे संबंधी सूचना मिली थी। इस पर उन्होंने तुरंत एक्शन लेते हुए संबंधित पुलिस स्टेशन के एसएचओ को पूरे मामले की जांच करने के आदेश दिए थे। ड्रग इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने बताया कि बिना फार्मासिस्ट दवाइयां बेच रहे गुरु नानक मेडिकल स्टोर व सोनकर मेडिकल स्टोर पर देखी गई खामियों की रिपोर्ट बनाकर उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी। उसके बाद उन्हें कारण बताओ नोटिस भी भेजा जाएगा। उनके लाइसेंस रद्द करने के लिए भी विभाग को लिखा जाएगा। पता चला है कि मेडिकल स्टोर वालों ने गोदामों में नशीली दवाइयां रखी हुई हैं और वहीं से लाकर ग्राहकों को देते हैं। इन दवाइयों को बेचने के लिए उनके कई तरह के नाम भी रखे हुए हैं। पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की टीम अगर गोदामों तक पहुंच जाती तो वहां से काफी कुछ हासिल हो सकता था।

Related Posts

सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त

सवाई माधोपुर (राजस्थान)। सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त की है। यह कार्रवाई औषधि नियंत्रण विभाग ने राजबाग इलाके में फर्म एसबी एसोसिएट पर…

दवा खरीद में अनियमितता के आरोपों पर HC सख्त, रिपोर्ट तलब

प्रयागराज। दवा खरीद में अनियमितता के आरोपों पर इलाहाबाद हाई कोर्ट ने सख्ती दिखाई है। हाईकोर्ट ने 10 दिनों के अंदर रिपोर्ट तलब की है। मामला बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू)…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 22, 2026
  • 6 views
सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त

दवा खरीद में अनियमितता के आरोपों पर HC सख्त, रिपोर्ट तलब

  • By Desk
  • November 22, 2026
  • 7 views
दवा खरीद में अनियमितता के आरोपों पर HC सख्त, रिपोर्ट तलब

पैंक्रियाटिक कैंसर के इलाज में नई दवा से जगी उम्मीदें

  • By Desk
  • November 22, 2026
  • 7 views
पैंक्रियाटिक कैंसर के इलाज में नई दवा से जगी उम्मीदें

अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 11 views
अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 15 views
फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने से बच्चे को ब्लड कैंसर, दो डॉक्टरों पर FIR

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 13 views
गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने से बच्चे को ब्लड कैंसर, दो डॉक्टरों पर FIR