कैमिस्ट शॉप पर रेड, अवैध सिरप बरामद

सतना। पुलिस ने शिकायत मिलने पर खेरमाई रोड पर संत कंवरराम टॉकीज के नजदीक बनी कैमिस्ट शॉप से बिना पर्ची के 66 बॉटल सिरप जब्त किया है। आरोपी दुकान संचालक सिरप का बड़ी मात्रा में भंडारण कर बिक्री कर रहा था, जिसे नशे के रूप में इसतेमाल किया जाता है। लोगों ने मामले की शिकायत निर्वाचन आयोग के ऐप सी-विजिल में दर्ज कराई। एसडीएम, उडऩदस्ते और ड्रग इंस्पेक्टर की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए दवा दुकान पर छापामारी की और 66 बॉटल सिरप जब्त कर ली। बता दें कि संत कंवरराम टॉकीज मोटर लाइन के नजदीक स्थित मेडिकल स्टोर्स संचालक अजय अग्रवाल उर्फ बंटा के साथ बीते दिनों महिलाओं ने मारपीट की थी। दुकान में जमकर तोड़तोड़ भी की गई थी। महिलाओं ने आरोप लगाया था कि अजय उर्फ बंटा उनके परिवार के बच्चों को नशे का सिरप सहित दवाइयों की बिक्री करता है। इससे आए दिन झंझट-फसाद होते हैं। संचालक समझाने और विरोध दर्ज कराने के बाद भी बच्चों को दवा की बिक्री करना बंद नहीं कर रहा था। एसडीएम रघुराजनगर पीएस त्रिपाठी ने बताया कि शिकायत के बाद उडऩदस्ता दल क्रमांक-3 द्वारा दवा दुकान में औचक दबिश दी गई। टीम में जिले के प्रभारी औषधि निरीक्षक राधेश्याम बट्टी भी शामिल थे।

Related Posts

दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

मुंगेर (बिहार)। दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड की है। जांच के दौरान कई गंभीर कमियां पाई गईं। इस औचक कार्रवाई से मेडिकल स्टोर संचालकों में हडक़ंप देखा…

दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर होगी कार्रवाई

सोलन (हिमाचल प्रदेश)। दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर कार्रवाई होगी। इन मामलों ने दवा गुणवत्ता नियंत्रण और ड्रग विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 10 views
दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर होगी कार्रवाई

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 11 views
दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर होगी कार्रवाई

ESI अस्पतालों में आईसीयू से लेकर कैंसर का होगा इलाज

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 10 views
ESI अस्पतालों में आईसीयू से लेकर कैंसर का होगा इलाज

अस्पताल में विवाहिता की मौत मामले में 5 पर केस

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 8 views
अस्पताल में विवाहिता की मौत मामले में 5 पर केस

फार्मा कंपनी का बकाया नहीं देने पर CMHO का चैंबर कुर्क

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 9 views
फार्मा कंपनी का बकाया नहीं देने पर CMHO का चैंबर कुर्क

डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 13 views
डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक