कोरबेवैक्स हो सकती है भारत की सबसे सस्ती वैक्सीन, महज 500 रुपये में दो डोज़!

नई दिल्ली। महज 500 रुपये में कोरोना वैक्सीन की दो डोज़! जी हां सही सुना आपने। ये है भारत की सबसे सस्ती कोरोना वैक्सीन जल्द ही ये वैक्सीन लॉन्च होने वाली है। भारत की कंपनी बायोलॉजिकल-ई ने कोरबेवैक्स नाम की इस वैक्सीन को तैयार किया है। फिलहाल इस वैक्सीन के तीसरे फेज का ट्रायल चल रहा है। ट्रायल के फाइनल नतीजे आने के बाद इंमरजेंसी अप्रूवल के लिए अप्लाई किया जाएगा। हैदराबाद की इस कंपनी के साथ भारत सरकार ने 30 करोड़ वैक्सीन की डोज़ के लिए डील की है।

वैक्सीन की कीमत को लेकर फिलहाल कोई आखिरी फैसला नहीं लिया गया है, हालांकि अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक दो डोज़ की कीमत 400 रुपये से भी कम हो सकती है। अब तक इस वैक्सीन के ट्रायल के दो फेज पूरे हो गए हैं और दोनों में अच्छे नतीजे आए हैं। फिलहाल तीसरे फेज़ का ट्रायल चल रहा है। बता दें कि किसी भी वैक्सीन के लिए तीसरे फेज़ का ट्रायल बेहद अहम होता है। इस फेज़ में हज़ारों की संख्या में वॉलेंटियर को अलग-अलग शहरों और देशों में वैक्सीन लगाई जाती है।

अमेरिका के सहयोग किया जा रहा है तैयार
इस साल अप्रैल में हैदराबाद की इस कंपनी को सेंट्रल ड्रग्स एंड स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गनाइजेशन ने तीसरे चरण के ट्रायल के लिए अनुमति दी थी। इस वैक्सीन को अमेरिका के बायलर कॉलेज ऑफ मेडिसिन के सहयोग से विकसित किया जा रहा है। इसके अलावा, बायोलॉजिकल-ई लिमिटेड ने भारत में एक mRNA (मैसेंजर राइबोन्यूक्लिक एसिड) वैक्सीन PTX-COVID19-B के निर्माण के लिए कनाडा स्थित प्रोविडेंस थेरेप्यूटिक्स होल्डिंग्स इंक के साथ भी साझेदारी की है।

भारत में वैक्सीन की कीमतें
भारत में इस वक्त तीन वैक्सीन लगाई जा रही है, जिसकी अलग-अलग कीमतें हैं। ऑक्सफोर्ड एस्ट्राजेनेका की कोविशिल्ड की दो डोज़ राज्य सरकारों को 600 रुपये में दी जा रही है, जबकि प्राइवेट हॉस्पिटल को ये वैक्सीन 1200 रुपये में दी जा रही है। भारत बायोटेक की वैक्सीन कोवैक्सीन की दो डोज़ राज्य सरकार को 600 रुपये में दी जा रही है, जबकि प्राइवेट अस्पतालों में ये 2400 रुपये की मिल रही है। उधर रूस की स्पूतनिक वैक्सीन के हर डोज़ की कीमत 995 रुपये है।

 

Related Posts

गर्भवती महिला की मौत के बाद भडक़े परिजन, अस्पताल में तोडफ़ोड़

रायसेन (मध्यप्रदेश)। गर्भवती महिला की जिला अस्पताल में मौत का मामला सामने आया है। महिला की मौत का पता चलते ही उसके परिजन भडक़ उठे। उन्होंने अस्पताल में तोडफ़ोड़ कर…

फार्मासिस्ट 13 नवंबर को सीएमओ दफ्तर पर देंगे धरना

कानपुर (यूपी)। फार्मासिस्ट 13 नवंबर को सीएमओ दफ्तर पर धरना देंगे। मानदेय वृद्धि, पदोन्नति, स्थायीकरण सहित 18 सूत्री मांगों को लेकर यह प्रदर्शन होगा। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष दिलीप…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गर्भवती महिला की मौत के बाद भडक़े परिजन, अस्पताल में तोडफ़ोड़

  • By Desk
  • November 10, 2026
  • 9 views
गर्भवती महिला की मौत के बाद भडक़े परिजन, अस्पताल में तोडफ़ोड़

फार्मासिस्ट 13 नवंबर को सीएमओ दफ्तर पर देंगे धरना

  • By Desk
  • November 10, 2026
  • 9 views
फार्मासिस्ट 13 नवंबर को सीएमओ दफ्तर पर देंगे धरना

खून को पतला बनाने वाली बायर की नई दवा सुनहार्बो को मंजूरी

  • By Desk
  • November 10, 2026
  • 10 views
खून को पतला बनाने वाली बायर की नई दवा सुनहार्बो को मंजूरी

पॉपवैक्स ने पर्सनलाइज्ड mRNA कैंसर वैक्सीन पेश की

  • By Desk
  • November 10, 2026
  • 9 views
पॉपवैक्स ने पर्सनलाइज्ड mRNA कैंसर वैक्सीन पेश की

दवा उद्योग को 7,000 करोड़ रुपये की मदद देगी सरकार

  • By Desk
  • November 10, 2026
  • 11 views
दवा उद्योग को 7,000 करोड़ रुपये की मदद देगी सरकार

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 16 views
अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त