कोरोना काल में ये डिलीवरी कम्पनी कर रही है कोरोनिल की कालाबाजारी, बाबा रामदेव भड़के

नई दिल्ली। कोरोना संकट में जहां तमाम लोग ऑक्सीजन, दवाओं, इंजेक्शन की कालाबाजारी में लगे हैं। वहीं हैरान करने वाली बात ये है कि बड़ी-बड़ी ई-कॉमर्स साइट पर भी दवाओं, ऑक्सीमीटर आ​दि के दाम आसमान छूते दिख रहे हैं। यही नहीं, पतंजलि आयुर्वेद की इम्युनिटी बढ़ाने वाली दवा कोरोनिल की भी मनमानी कीमत ली जा रही है। ऐसी ही एक साइट के खिलाफ तो योग गुरु बाबा रामदेव ने खुलकर नाराजगी जाहिर की है।

असल में इम्युनिटी बढ़ाने की पतंजलि आयुर्वेद की दवा ‘कोरोनिल’ कई साइट पर 700 से 1000 रुपये तक बिक रही है, जबकि इस दवा पर प्रिंट प्राइस सिर्फ 400 रुपये है।  यह दवा पतंजलि आयुर्वेद की अपनी वेबसाइट पर भी सिर्फ 400 रुपये में मिल रही है।

पूर्वी दिल्ली में रहने वाले देवप्रकाश (परिवर्तित नाम) ने कुछ दिनों पहले यह दवा एमेजॉन पर 1,000 रुपये में बुक की, बाद में जब उन्होंने देखा कि पतंजलि की अपनी साइट पर यह दवा सिर्फ 400 रुपये में बिक रही है तो वह हैरान रह गए औेर उन्होंने तुरंत अपना ऑर्डर कैंसिल किया। एमेजॉन इस छोटे से डिब्बे के लिए 45 रुपये की अतिरिक्त डिलिवरी चार्ज भी ले रही थी।

कोरोना से हर दिन लाखों की संख्या में लोग संक्रमित हो रहे हैं।  ऐसे में पतंजलि के कोरोनिल किट, कोरोनिल टैबलेट जैसी इम्युनिटी बढ़ाने वाली दवाओं की काफी मांग है।  इसकी वजह से कई वेबसाइट पर यह मनमाने दामों पर बेचा जाने लगा। ऐसी वेबसाइट से खुद बाबा रामदेव ने लोगों को सावधान रहने को कहा है। ई-कॉमर्स साइट एमेजॉन के बारे में बाबा रामदेव काफी हमलावर दिखे।  उन्होंने फेसबुक पर कहा, ‘जिन्हें लॉकडाउन या शॉर्टेज जैसी किसी वजह से कोरोनिल न मिल रही हो, ऑर्डरमी ऐप के द्वारा घर बैठे कोरोनिल मिल जाएगी।  एमेजॉन 545 रुपये की दवाई पर अलग से पैसा जोड़कर लूट-खसोट करता है। ‘

ऐसा लगता है कि इन शिकायतों का या तो असर हुआ है या इनके लिए मारामारी कम हुई है।  एमेजॉन की वेबसाइट पर पतंजलि की दिव्य स्वासरी कोरोनिल किट अब 1090 में रुपये में 2 किट बिक रही है। दूसरी तरफ, फ्लिपकार्ट जहां कहने को एक कोरोनिल किट उसकी असल कीमत 545 रुपये में ही देने का दावा कर रहा है, लेकिन वह इसकी डिलिवरी के लिए 749 रुपये ले रहा है।  यानी यह ग्राहक को चूना लगाने के लिए कान को घुमा के पकड़ने जैसा है।

  • Related Posts

    कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी

    बशीरहाट, कोलकाता (प. बंगाल)। कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी पकड़ी है। मछली के कारोबार की आड़ में थर्मोकोल के डिब्बों में भरकर इसे ले जाया…

    दवा के बिल नहीं मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

    बूंदी (राजस्थान)। दवा के बिल नहीं मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड किए हैं। औषधि नियंत्रण अधिकारी रोहिताश्व नागर और निशांत बघेरवाल ने यह कार्रवाई की। जांच के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी

    • By Desk
    • November 18, 2026
    • 10 views
    कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी

    दवा के बिल नहीं मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

    • By Desk
    • November 18, 2026
    • 11 views
    दवा के बिल नहीं मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

    सिप्ला के ऑफिस और गोदाम पर दबिश, आयातित दवा में गोलमाल

    • By Desk
    • November 18, 2026
    • 10 views
    सिप्ला के ऑफिस और गोदाम पर दबिश, आयातित दवा में गोलमाल

    पोलियो दवा 33 हजार नवजातों को नहीं पिलाई, रिपोर्ट तलब

    • By Desk
    • November 18, 2026
    • 8 views
    पोलियो दवा 33 हजार नवजातों को नहीं पिलाई, रिपोर्ट तलब

    मेडिकल स्टोरोंं और फैक्ट्री पर रेड, लाखों की दवाएं जब्त

    • By Desk
    • November 18, 2026
    • 14 views
    मेडिकल स्टोरोंं और फैक्ट्री पर रेड, लाखों की दवाएं जब्त

    कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

    • By Desk
    • November 17, 2026
    • 31 views
    कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट