कोरोना के इलाज में सहायक दवा समेत 23 के सैंपल फेल, बाजार से स्टॉक हटाने के दिए गए निर्देश

बद्दी (सोलन)। कोरोना के इलाज में सहायक दवा समेत 23 के सैंपल फेल हो गए है। जिसको देखते हुए अब इन दवाओं को बाजार से स्टॉक हटाने के लिए निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं। गौरतलब है कि एशिया में 45 फीसदी दवा उत्पादन करने वाले हिमाचल प्रदेश के उद्योगों की दवाइयां केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रक संगठन के मानकों पर खरा नहीं उतर रही हैं। ताजा ड्रग अलर्ट के अनुसार कोरोना के उपचार में सहायक दवा, दर्द निवारक, अल्सर, वैक्टीरियल इंफेक्शन, अस्थमा और बुखार आदि की दवाओं के सैंपल फेल हुए हैं।

इनमें सोलन जिला में निर्मित चार, कांगड़ा दो और सिरमौर की तीन दवाएं शामिल हैं। बता दें कि सोलन जिले के आंजी स्थित मैक्सरिलीफ हेल्थ केयर कंपनी में कोरोना संक्रमण के दौरान रोगियों को दी जाने वाली दवा फेविपिराविर टेबलेट, बद्दी स्थित आईबीएन एर्बल कंपनी की दर्द निवारक डेक्लोफेनिक, झाड़माजरी के श्रीराम हेल्थ केयर की अल्सर की दवाई पेंटोप्रोजोल गेस्टो रेजिस्टेंट टेबलेट, कांगड़ा के संसारपुर टैरस स्थित टैरस फार्मास्युटिकल कंपनी की वैक्टीरिया डिजीज की दवा सेफिक्साइम डिस्पर्सिबल, सिरमौर के भंडारीवाला पुष्कर फार्मा के रक्त स्राव को रोकने के लिए ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन के तीन सैंपल अलग-अलग जगह फेल हुए हैं।

कांगड़ा के ही केयर मैक्स फोरमुलेशन कंपनी की बुखार की दवाई पैरासिटामोल, बद्दी के थाना स्थित ऐश्वर्या हेल्थ केयर कंपनी की अस्थमा की बुडेसोनाइड नेब्यूलाइजर सस्पेशियस की दवा के सैंपल फेल हो गए हैं। बता दें कि सितंबर के ड्रग अलर्ट में हिमाचल की 9 दवाओं के सैंपल फेल हो गए हैं। देश भर की 43 दवाएं मानकों को पूरा नहीं कर पाई हैं। 9 माह के भीतर अकेले हिमाचल प्रदेश की 58 दवाओं के सैंपल फेल हो चुके हैं।

सितंबर में देश भर में 1227 दवाओं के सैंपल लिए गए थे, जिनमें 1184 ही मानकों पर खरा उतरे हैं। राज्य ड्रग कंट्रोलर नवनीत मरवाह ने बताया कि सैंपल फेल होने वाली कंपनियों को नोटिस जारी किए गए हैं। साथ ही बाजार से स्टॉक हटाने के लिए निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं।

 

 

Related Posts

अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए

नवी मुंबई। अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए हैं। ये आयुर्वेदिक उत्पादों की बिक्री का ढोंग करने वाली पोंजी योजना चला रहे थे। अर्थवर्धन हेल्थ एंड वेल्थ…

लाइसेंस बगैर कॉस्मेटिक उत्पादों के निर्माण का भंडाफोड़

रायपुर (छत्तीसगढ़)। लाइसेंस बगैर कॉस्मेटिक उत्पादों के निर्माण का भंडाफोड़ हुआ है। इससे पहले प्रतिबंधित पाकिस्तानी फेयरनेस क्रीम की बिक्री का मामला भी सामने आया था। अब बिना वैध लाइसेंस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 9 views
अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए

लाइसेंस बगैर कॉस्मेटिक उत्पादों के निर्माण का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 8 views
लाइसेंस बगैर कॉस्मेटिक उत्पादों के निर्माण का भंडाफोड़

नशीली दवा तस्करी में दोषी को कोर्ट ने दी 20 साल की कैद

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 8 views
नशीली दवा तस्करी में दोषी को कोर्ट ने दी 20 साल की कैद

गंजेपन से छुटकारा मिलेगा, दवा की जरूरत भी नहीं पड़ेगी

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 11 views
गंजेपन से छुटकारा मिलेगा, दवा की जरूरत भी नहीं पड़ेगी

ब्रांडेड के नाम पर नकली दवा बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 11 views
ब्रांडेड के नाम पर नकली दवा बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़

कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 19 views
कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी